Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Circle Rate: यूपी के इस जिले में जमीन खरीदना होगा महंगा, जानिए किस तहसील में कितना बढ़ेगा सर्किल रेट?

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 03:14 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कल से जमीनों के सर्किल रेट बढ़ जाएंगे। प्रशासन ने इसकी अनुमति दे दी है और यह वृद्धि अलग-अलग स्थानों पर मानक के अनुसार होगी। गढ़मुक्तेश्वर में पांच से दस प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है क्योंकि यहां की सर्किल दरें आस-पास के जिलों से कम हैं। यह बदलाव पिछले आठ सालों में पहली बार हो रहा है।

    Hero Image
    लग-अलग स्थानों पर सर्किल रेट में मानक के अनुसार वृद्धि की गई।

    संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कल यानी सोमवार से सर्किल रेट बढ़ जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने पहले ही अनुमति दे दी है। अलग-अलग स्थानों पर सर्किल रेट में मानक के अनुसार वृद्धि की गई है। एआईजी स्टांप सुनील सिंह ने बताया कि जिले में पिछले आठ वर्षो से सर्किल रेट नहीं बढ़े थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार सर्किल रेट बढ़ाएं गए है। इसके लिए सोमवार को जिलाधिकारी के साथ बैठक की गई थी। बैठक में दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इसमें जिले की तीनों तहसीलों हापुड़, धौलाना तथा गढ़मुक्तेश्वर में अलग अलग सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है।

    उन्होंने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर में पांच से दस प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इसमें बुलंदशहर और अमरोहा की सर्किल दरें गढ़ से अत्यधिक कम होने कारण ज्यादा वृद्धि नही की गई।

    इसमें ब्रजघाट में 8400 से 8800, आलमगीरपुर में 6300 से 6600, अल्लाबख्शपुर में 6300 से 6600, बक्सर में 5000 से 5200, बागड़पुर में 7600 से 8000 प्रति वर्गमीटर की दर हुई है।