खोल दिया बदरखा कट, एसडीएम ने जारी किए नोटिस
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के निकट हाईवे स्थित कट को अज्ञात लोगों ने खोल दिया। जिसके चलते यहां होने वाले हादसों की संभावना एक बार फिर बढ़ गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद उपजिलाधिकारी ने गढ़ कोतवाली प्रभारी, ¨सभावली थाना प्रभारी को नोटिस जारी किया है। साथ ही इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी है।
जागरण संवाददाता, हापुड़
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कट को अज्ञात लोगों ने खोल दिया। इस कारण यहां दुर्घटना होने आशंका फिर बढ़ गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद उपजिलाधिकारी ने गढ़ कोतवाली प्रभारी और ¨सभावली थाना प्रभारी को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर प्राधिकरण ने निर्माण करते समय बदरखा गांव के सामने एक कट छोड़ दिया था। इस कट को पार करते समय अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होने लगीं। यहां होने वाली दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस के साथ दुर्घटना होने वाले स्थानों को चिह्नित किया। इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के दौरान जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी ने इस कट को बंद करा दिया था। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ज्योति राय ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए थे कि कट नहीं खोला जाए। गढ़ कोतवाली प्रभारी के बदलते ही कुछ अज्ञात लोगों ने कट को खोल दिया। कट बंद रहने के दौरान दुर्घटनाओं में काफी कमी आई। कट खोले जाने की सूचना उपजिलाधिकारी ज्योति राय को मिली तो उन्होंने गढ़ कोतवाली प्रभारी और ¨सभावली थाना प्रभारी को नोटिस जारी किया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से पूछा है कि किसके कहने पर यह कट खोला गया है। इसे जल्द बंद कराया जाए। उपजिलाधिकारी ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। दुर्घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर बदरखा स्थित कट को बंद किया गया था। अज्ञात लोगों ने कट को खोल दिया है। इस संबंध में पुलिस को नोटिस जारी किया है। जल्द ही कट को बंद कराया जाएगा।
--ज्योति राय, उपजिलाधिकारी