केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने प्रशासन द्वारा चलाई जा रही रसोई का किया औचक निरीक्षण
जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि प्रशासन द्वारा रसोई का संचालन किया जा रहा है।
हापुड़, जागरण संवाददाता। केंद्र सरकार में राज्यमंत्री और सांसद वीके सिंह ने रविवार को प्रशासन द्वारा चलाई जा रही रसोई का अौचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने पिलखुवा के आर.एस. गार्डन में प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए रसोई चलाई जा रही है। जहां से प्रतिदिन जरूरतमंदों काे भोजन के पैकेट का वितरण किया जाता है। इसके अलावा ग्राम भारती विद्यालय में लोगों से बातचीत की गई।
केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्यों में इस महामारी को लेकर अपना सहयोग दे रही है। प्रत्येक वर्ग के लिए सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जिससे लाेगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह जरूरतमंदों की सहायता करते रहें।
जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि प्रशासन द्वारा रसोई का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा भाजपा संगठन भी अपने स्तर से लोगों की मदद कर रहा है। इस अवसर पर अजीत तोमर, निशांत सिसोदिया, नरेश तोमर आदि मौजूद रहे।