गंगा में मासूम सहित दो लोग डूबे, मौत
सवांद सहयोगीब्रजघाट तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित गंगा के दूसरे छोर जनपद अमरोहा में गंगा स्नान के
सवांद सहयोगी,ब्रजघाट
तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित गंगा के दूसरे छोर जनपद अमरोहा में गंगा स्नान के दौरान मासूम सहित दो लोग डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने दोनों के शव को गंगा से बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्वजन भी रोते बिलखते पहुंच गए।
शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे जनपद अमरोहा के गांव तिगरिया खादर निवासी अर्जुन अपने 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु व गांव के ही ख्यालीराम के 45 वर्षीय पुत्र अजय के साथ गंगा स्नान करने के लिए आए थे। वहां पर हिमांशु व अजय दोनों एक साथ स्नान करते समय गहरे पानी में जा पहुंचे और दोनों एक साथ गंगा में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर जब तक गोताखोर व ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक दोनों डूब चुके थे। इसके बाद गोताखोर गंगा में कूदे और उनकी तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों ने कठिन प्रयास के बाद दोनों के शवों को बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की जा रही है।
गजरौला प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया मासूम सहित दोनों व्यक्ति स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए थे। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।