कार्तिक अमावस्या पर दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
भी अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। दिल्ली हरियाणा राजस्थान और वैस्ट यूपी के जनपदों से आए तीन लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने रविवार को ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगा पुण्यार्जित किया। अर्धरात्रि होने के बाद तीर्थनगरी में पहुंचे अधिकांश श्रद्धालु गंगा तट पर एकत्र हो गए थे जहां प्रातकाल के शुभ मुहूर्त में हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया जो रविवार की शाम
संवाद सहयोगी, ब्रजघाट:
कार्तिक अमावस्या के पावन अवसर पर दो लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उप्र के विभिन्न जनपदों से आए तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रविवार को गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
अधिकांश श्रद्धालु शनिवार रात्रि में ही गंगा तट पर एकत्र हो गए थे। प्रात:काल के शुभ मुहूर्त में हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगा में डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया, जो रविवार शाम तक निरंतर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को भोजन और दान देकर उनसे अपने दिवंगत परिजन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी कराई। इसके बाद किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुन कर मंदिरों में ईष्ट देवों के दर्शन किए। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, मेरठ, मुरादाबाद जैसे विभिन्न महानगरों से आए धनाढयों ने गरीबों और निराश्रितों को भोजन और वस्त्र दान किए।