Move to Jagran APP

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम, यात्री रहे परेशान

चैत्र पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। ब्रजघाट में नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं के वाहन खड़े होने से पुल पर कई बार जाम की स्थिति बनी। इससे लोगों को दिक्कत हुई। घाट से पुल पार करने में लोगों को 45 मिनट तक का समय लगा। वहीं पुराने पुल को ठीक करने की अभी तक जहमत नहीं उठाई गई है और उसे पूरी तहर से बंद कर दिया गया। यदि पुल हल्के वाहनों के लिए खुला रहता तो लोगों को इस मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ता। वाहन रेंग-रेंगकर चले।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:10 AM (IST)
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम, यात्री रहे परेशान
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम, यात्री रहे परेशान

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट:

loksabha election banner

चैत्र पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। ब्रजघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहन खड़े होने के कारण पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। पुल पार करने में ही लोगों को एक घंटे का समय लगा।

पुराने पुल की मरम्मत न होने के कारण इस क्षेत्र में यातायात संचालन में काफी परेशानी होती है। यदि यह पुल हल्के वाहनों के लिए खुला रहता तो लोगों को इस मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा के ऊपर बने दो पुलों में से एक पुल को क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्ष 2013 में बंद कर दिया गया था। इस कारण दोनों ओर जाने वाले वाहन एक ही पुल से होकर निकलते हैं। अमावस्या और पूर्णिमा समेत गंगा दशहरा, गंगा स्नान पर्व पर ब्रजघाट गंगापीठ पर दिल्ली समेत दूर-दराज के शहरों और ग्रामीण अंचलों से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। शुक्रवार को चैत्र पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुबह चार बजे से ही ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरू हो गया। भीड़ के दबाव से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई और जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रयास करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई और वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। इस कारण लगभग ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुल पार करने में ही वाहन चालकों को लगभग एक घंटे का समय लगा। गर्मी में जाम में फंसे वाहनों में बैठे यात्री परेशान हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.