चोरी का ट्रक लेकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, एनकाउंटर में गिरफ्तार Hapur News
चोरी का ट्रक लेकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जबाव में एक बदमाश गाेली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
गढ़मुक्तेश्वर [प्रिंस शर्मा]। बहादुरगढ़ पुलिस की बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान पलवाड़ा-नानई मार्ग पर बदमाशों से भिड़ंत हो गई। चोरी का ट्रक लेकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जबाव में एक बदमाश गाेली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का ट्रक भी बरामद कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बहादुरगढ़ पुलिस रात करीब 10 बजे क्षेत्र में में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को क्षेत्र में पलवाड़ा-नानई मार्ग पर कुछ संदिग्ध लोग तेज गति से ट्रक दौड़ाकर लाने की जानकारी मिली। पुलिस ने उस मार्ग पर वाहनों की चेेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान ब्रजघाट की ओर से आए एक ट्रक के चालक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। उसमें सवार चालक ने ट्रक की गति को तेज कर दिया और भागने लगा।
पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाश कुछ दूरी पर ट्रक को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। बदमाशों को जंगल की ओर भागते देख पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें थाना प्रभारी रवि रतन बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जबावी फायरिंग की तो गोली एक बदमाश को जा लगी। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी रवि रतन ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम वसीम व रहीस निवासी राजपुर थाना सिंभावली बताया। जिसमें से वसीम को गोली लगी है। यह ट्रक उन्होंने ब्रजघाट क्षेत्र में एक ढाबे के सामने से बृहस्पतिवार सुबह चोरी किया था। ट्रक को बेचने के लिए वह पलवाड़ा मार्ग से होकर बुलंदशहर क्षेत्र में जा रहे थे। इससे पहले इन्होंने पिलखुवा में वर्ष 2017 में एक चीनी से भरा ट्रक लूट लिया था। जिसका पुलिस पर्दाफाश कर चुकी है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बदमाशों का अापराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक