परेशानी: आज रहेगा साढ़े चार घंटे का मेगा ब्लॉक
मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग स्थित नगरिया सादात स्टेशन पर सोमवार को यानि आज इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिग का कार्य चलाया जाएगा। इसके कारण साढ़े चार घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया है। इस दौरान एक ट्रेन को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। जबकि कुछ ट्रेनों को बीच मार्ग में ही रोककर चलाया जाएगा। इससे करीब आधा दर्जन ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जागरण संवाददाता, हापुड़:
मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग स्थित नगरिया सादात स्टेशन पर सोमवार को यानि आज इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिग का कार्य चलाया जाएगा। इसके कारण साढ़े चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान ट्रेन को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। इससे करीब आधा दर्जन ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ट्रेनों की हालत में सुधार लाने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नागरिया सादात स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिग कार्य चलाया जाएगा। इसके लिए सोमवार दोपहर पौने बारह बजे से सवा चार बजे तक साढ़े चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के चलते काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को बीच-बीच में रोक कर आगे की ओर चलाया जाएगा। लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद से चंदौसी रेल मार्ग की ओर से गुजारा जाएगा। इसके अलावा मुरादाबाद से चलकर हापुड़ की ओर आने वाली करी आधा दर्जन ट्रेन के संचालन पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे अधिक परेशानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हो सकती है।
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि नागरिया सादात स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिग का कार्य चलेगा। इस कारण ट्रेनों के संचालन में देरी हो सकती है। साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए स्टेशन पर समय-समय पर एनाउंसमेंट कराया जाएगा।