Move to Jagran APP

वाहनों की कमी से होली पर घर पहुंचने में हुई परेशानी

एकता एवं भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व होली पर लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए विकट समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिसमें लोगों ने अपने घर तक जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर बस की छत पर भी यात्रा करने से परहेज नहीं किया। साथ ही सभी बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ पूरे दिन दिखाई दी। इससे जहां रोडवेज के विशेष सुविधा के दावे फुस्स दिखाई दिए। वहीं डग्गामार वाहनों ने जमकर मनमानी की और यात्रियों को जरूरत से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।होली दहन का पर्व बुधवार को मनाई गई जबकि आज दुल्हेंड़ी पर्व मनाया जाएगा। जिसके चलते बुधवार

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 03:04 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 03:04 PM (IST)
वाहनों की कमी से होली पर घर पहुंचने में हुई परेशानी
वाहनों की कमी से होली पर घर पहुंचने में हुई परेशानी

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:

loksabha election banner

एकता एवं भाईचारे का संदेश देने वाले पर्व होली पर लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए विकट समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोगों ने अपने परिवार के साथ मिलकर होली मनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर बस की छत पर बैठ कर यात्रा की। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन भारी भीड़ दिखाई दी। रोडवेज विभाग के व्यवस्था में सुधारने के सभी दावे धरे रह गए। वहीं डग्गामार वाहनों ने मनमानी कर यात्रियों से अधिक किराया वसूल किया। होली दहन का बुधवार को होगा और रंगों की होली का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस कारण बुधवार को लोग बड़ी संख्या में होली पर्व मनाने के लिए अपने घर जाने के लिए रवाना हुए। इस कारण बस स्टैंड पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। जहां यात्रियों से बस में यात्री भूसे की तरह भरे हुए थे। यात्रियों को किसी तरह घर पहुंचने के लिए बस की छत पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। रेलगाड़ियों में भी यात्रियों की भारी संख्या दिखाई दी। यातायात को लेकर यात्रियों में सबसे अधिक मारामारी राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर देखने को मिली। लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे। बड़ी संख्या में यात्री घंटों खड़े होकर बसों का इंतजार कर रहे थे। होली पर्व पर विशेष सुविधा देने की घोषणा करने वाले राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारी यात्रियों की बढ़ी संख्या के आगे लाचार दिखाई दिए। बसों की कमी के कारण डग्गामार वाहन मालिकों ने जमकर चांदी काटी और यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। मेरठ से अलीगढ़ जा रहे यात्री विनोद कुमार ने बताया कि वह मेरठ में मोटर मैकेनिक का कार्य करता है। वह सुबह मेरठ से चला था लेकिन यात्रियों की भीड़ के कारण एक डग्गामार वाहन में यात्रा करनी पड़ी। डग्गामार वाहन के परिचालक ने निर्धारित किराये से दो गुना अधिक किराया वसूल किया। उसने बताया कि दो गुना किराया देने के बाद भी उसे अपनी जान जोखिम में डाल कर वाहन के पायदान पर लटक कर आना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों भारी दबाव के कारण बार-बार जाम लगता रहा। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.