हाईवे पर लगा जाम, लोगों को हुई परेशानी
दिवाली गोवर्धन भैयादूज को लेकर अवकाश घोषित होते ही त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने घरों को लोग निकले तो राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार सुबह से ही जाम लग गया। जाम का मुख्य कारण गांव अल्लाबख्शपुर स्थित टोल पर धीमी गति से काटी जा रहीं पर्ची रहा।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:
दिवाली, गोवर्धन, भैयादूज को लेकर अवकाश घोषित होते ही त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने घरों को लोग निकले तो राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार सुबह से ही जाम लग गया। जाम का मुख्य कारण गांव अल्लाबख्शपुर स्थित टोल पर धीमी गति से काटी जा रही पर्ची रहा।
प्रकाश के पर्व दिवाली को मनाने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा आदि स्थानों पर नौकरी करने वाले लोग अपने-अपने घरों पर जाने के लिए जैसे ही शनिवार सुबह को अपने-अपने वाहनों और प्राइवेट वाहनों से सड़कों पर निकले तो मानों सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की गति चींटी के समान चलने लगे और एक घंटे में सफर तय करने वाले वाहनों को दो से तीन घंटे लगे। प्राइवेट वाहनों में सफर करने वाले लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जाम लगने के कारण भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। जबकि दिवाली पर प्राइवेट वाहनों में सफर करने वाले को तो अपनी जान की परवाह करने बगैर ही बसों की छतों पर बैठ कर सफर करना पड़ा जबकि प्राइवेट वाहनों में सफर करने वाले लोगों को बसों को परिचालक के द्वारा मुंह मांगा किराया भी देना पड़ा है। अल्लाबख्सपुर गांव स्थित टोल प्लाजा भी कई किलो मीटर लंबा जाम लगा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।