Move to Jagran APP

16 जनवरी से टोल प्लाजा पर देना होगा दोगुना टोल

यदि अभी तक आपने वाहन को फास्टैग युक्त नहीं किया है तो आगामी तीन दिन में फास्टैग लगवा लें। अन्यथा टोल प्लाजा पर निर्धारित टोल का दोगुना टोल टैक्स देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दी गई छूट को समाप्त होने में महज तीन दिन का समय शेष रह गया है। अधिकारियों की मानें तो छिजारसी टोल प्लाजा से जुड़े अभी करीब 16 हजार वाहन बिना फास्टैग युक्त हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:03 AM (IST)
16 जनवरी से टोल प्लाजा पर देना होगा दोगुना टोल
16 जनवरी से टोल प्लाजा पर देना होगा दोगुना टोल

संजीव वर्मा, पिलखुवा :

loksabha election banner

यदि अभी तक आपने वाहन को फास्टैग युक्त नहीं किया है तो आगामी तीन दिन में फास्टैग लगवा लें। अन्यथा टोल प्लाजा पर निर्धारित टोल का दोगुना टोल टैक्स देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दी गई छूट को समाप्त होने में महज तीन दिन का समय शेष रह गया है। अधिकारियों की माने तो छिजारसी टोल प्लाजा से जुड़े अभी करीब 16 हजार वाहन बिना फास्टैग युक्त हैं।

देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी टोल प्लाजाओं की लेन इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन प्रणाली युक्त हो गई है। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने एक दिसंबर से टोल प्लाजाओं पर फास्टैग की सुविधा की थी। लेकिन सभी वाहनों के फास्टैग युक्त न होने के चलते 15 जनवरी तक फास्टैग के लिए समय दिया गया था। अब वह समय खत्म होने में मात्र तीन का समय रह गया है। वर्तमान में टोल प्लाजाओं पर आधी लेन में फास्टैग युक्त वाहन और आधी सामान्य वाहन निकल रहे थे। लेकिन 15 जनवरी की रात 12 बजे से सभी लेन कैशलेस कर दी जाएगी। ऐसे में बिना फास्टैग लगे वाहन से टोल पर निर्धारित टोल का दोगुना टैक्स लिया जाएगा। छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ सिंह ने बताया कि आंकड़ों के मुताबिक टोल प्लाजा पर रोजाना लगभग 42 हजार वाहनों का आवागमन था। वर्तमान में लगभग 26 हजार वाहन फास्टैग युक्त गुजर रहे हैं और 16 हजार वाहन बिना फास्टैग वाले हैं। ऐसे वाहन चालकों को फास्टैग के लिए जागरूक किया जा रहा है। एनएचएआइ के अधिकारियों को दिए गए निर्देश के मुताबिक 15 जनवरी की रात से सभी लेन कैशलेस होगी।

-----

रविवार को बिना कैशलेस लेन पर रहा जाम

20 लेन के छिजारसी टोल प्लाजा पर दोनों तरफ फास्टैग और सामान्य वाहनों को दस-दस लेन निर्धारित की गई थी। रविवार को कैशलेस लेन जाम मुक्त रही। सामान्य लेन में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दिन निकलते ही टोल प्लाजा पर सामान्य वाहनों के लिए निर्धारित लेन में वाहनों की गति रुकनी शुरू हो गई और दिनभर जाम लगा रहा। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। वाहनों में सवार बच्चों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

-------

अब नहीं दी जाएगी छूट

- 15 जनवरी तक फास्टैग लगवाने के लिए वाहन चालकों को छूट दी गई है। बिना फास्टैग युक्त वाहनों के लिए टोल प्लाजाओं पर अलग से लेन भी निर्धारित की गई थी। अब दोबारा छूट नहीं दी जाएगी। 16 जनवरी से बिना फास्टैग युक्त वाहनों से दोगुना टोल वसूला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.