प्रधान समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला
गाली-गलौज का विरोध करने पर बृहस्पतिवार की रात कांवी गांव में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपित तीनों लोगों पर गोली चलाते हुए फरार हो गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, पिलखुवा:
गाली-गलौज का विरोध करने पर बृहस्पतिवार की रात कांवी गांव में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपित तीनों लोगों पर गोली चलाते हुए फरार हो गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
गांव निवासी मूलचंद के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वह अपने घर के गेट पर खड़ा था। इसी बीच गांव निवासी र¨वद्र उर्फ मंगू उसके मकान के सामने स्थित दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। मूलचंद ने विरोध किया। जिस पर र¨वद्र ने मूलचंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच ग्राम प्रधान राजीव कुमार अपने भतीजे संजय के साथ मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव कराने लगे। आरोप है कि आरोपित र¨वद्र ने ग्राम प्रधान, उनके भतीजे एवं मूलचंद पर जान लेवा हमला करते हुए गोलियां चलाई दी। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि मामले में ग्रामीण मूलचंद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।