सिंभावली: चेकिंग के दौरान 3 वाहन चोर गिरफ्तार, बुलंदशहर से चोरी की गई बाइक बरामद
हापुड़ पुलिस ने डिबाई नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे ...और पढ़ें
-1792985549476_m.webp)
क्षेत्र से हो चुकी है कई बाइक चोरी (AI-Generated image)
HighLights
डिबाई नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान तीन चोर पकड़े गए।
बुलंदशहर से चोरी की गई एक बाइक आरोपियों से मिली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, सिंभावली। डिबाई नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से बुलंदशहर जिले से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात उपनिरीक्षक अजीत सिंह, परवेज चौधरी, हेड कांस्टेबल, नरेंद्र कुमार और मनीष राठी डिबाई नहर पुलिया पर किठौर बॉर्डर के पास चेकिंग कर रही थे।
इसी दौरान किठौर की ओर से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो आरोपित बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
10 दिन पहले बाइक चोरी की थी
बाइक पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जांच में बाइक का पंजीकरण नंबर यूपी-13 सीजे-9176 मिला, जो चोरी की निकली। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिंभावली थाना क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव के चिराग गिरि और निशांत उर्फ काके तथा बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के रंगपुर सलेमपुर का सौरभ के रूप में हुई है। सौरभ वर्तमान में सिंभावली गांव में अपनी बहन के यहां रह रहा था।
पूछताछ में आरोपितों ने करीब दस दिन पहले बुलंदशहर जिले के स्याना में मेले के दौरान बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास और अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
