विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलडोजर लेकर निकले अधिकारी, पर 4 हजार जुर्माना वसूलकर ही वापस लौटे; पूरे शहर में फैला अतिक्रमण

Published: Wed, 21 Jan 2026 03:50 PM (IST)

हापुड़ के मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण से भीषण जाम की समस्या बनी रहती है। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित ...और पढ़ें

अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर लेकर निकले अधिकारी। जागरण

अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर लेकर निकले अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ में मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से भीषण जाम

  2. दैनिक जागरण की खबर के बाद चला अतिक्रमण अभियान

  3. अधिकारियों ने मात्र 4 हजार जुर्माना वसूला, अतिक्रमण जारी

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में नगर के अधिकांश सभी मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। हालत यह है कि अतिक्रमण फैलने के कारण सुबह से लेकर शाम तक नगर में भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है।

वहीं, इस संबंध में लगातार अधिकारियों से शिकायत भी की जाती है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं होता है। अब मंगलवार के अंक में दैनिक जागरण में इसको लेकर समाचार प्रकाशित हुआ तो अधिकारियों की नींद खुली। जिसके बाद मंगलवार को नगर पालिका के अधिकारी अतिक्रमण हटवाने को निकले तो सही, लेकिन मात्र चार हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर वापस लौट गए। जबकि अतिक्रमण का हाल वही का वही है।

समाचार प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को नगर पालिका की टीम द्वारा तहसील चौपले से लेकर पक्का बाग चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नितिन सिंह, पुलिस की ओर से कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय और नगर पालिका से राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह टीम के साथ उपस्थित रहे। उनके साथ बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली साथ में चल रही थी। जिससे अवैध अतिक्रमण को बुल्डोजर से तोड़कर और सामान जब्त कर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा जा सके। लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई के नाम पर केवल लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी जारी की।

इसके अलावा उन्होंने कार्रवाई के नाम पर चार अतिक्रमणकारियों पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाकर उसे वसूलकर वापस लौट गए। जबकि अन्य को चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि अधिकारियों के सामने सड़क किनारे दुकानों का कई फीट आगे तक सामान रखा हुआ था और पूरी सड़क पर रेहड़ी पटरी लगी हुई थीं। अधिकारियों को देकर उन्होंने स्वयं ही अपना सामान को हटा लिया। जैसे ही अधिकारी वहां से निकले तो अतिक्रमणकारियों ने फिर से सड़क पर अतिक्रमण कर लिया।

यह भी पढ़ें- फर्जी डिग्री और मार्कशीट बेचने वाली यूनिवर्सिटी में फिर छापामारी, कब्जे में लिया रिकॉर्ड; पहले भी खुल चुके बड़े राज

राजस्व निरीक्षण सुनील सिंह ने बताया कि चार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चार-चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी जारी की गई है कि वह शहर में अतिक्रमण न फैलाएं।