ईटों से कुचलकर किसान की निर्मम हत्या
परतापुर गांव में शुक्रवार की रात एक किसान की ईंटों से तबाड़तोड़ वार कर किसान की निर्मम हत्या कर दी। शव खेत में ट्यूवबैल के पास नग्न अवस्था में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से खून से सनी छह ईंट बरामद हुई है। जिन्हें कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हैं। मामले में मृतक के बड़े भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
संवाद सहयोगी, पिलखुवा: परतापुर गांव में शुक्रवार रात एक किसान की ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। किसान का शव खेत में नलकूप के निकट नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से खून से सनी छह ईटे बरामद की गई हैं। इन ईटों की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के बड़े भाई ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परतापुर गांव निवासी अशोक कुमार तोमर (42) पुत्र भूरा ¨सह शुक्रवार रात फसल में पानी लगाने के लिए गया था। अक्सर वह खेत में बने नलकूप के कमरे में सो जाता था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने समझा कि वह नलकूप में ही सो गया होगा। शनिवार सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने श्याम कुमार कश्यप के खेत में स्थित नलकूप पर अशोक की लाश देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजन और पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारों ने ईंटों से किसान का मुंह बुरी तरह से कुचल रखा था। आसपास खून से सनी ईंट पड़ी थी। मृतक नग्न अवस्था में था। उसके कपड़े कुछ ही दूरी पर पड़े थे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पड़ी खून से सनी छह ईंटों और मृतक के कपड़ों को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका है कि ईंट से ताबड़तोड़ वार कर किसान की हत्या की गई है। वास्तविक स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार तोमर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारों तक पहुंचने के उद्देश्य से पुलिस ने कई ¨बदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे अशोक
अशोक पांच भाइयों विनोद तोमर, मनोज, सोनू और मोनू में तीसरे नंबर पर थे। अशोक की पत्नी की दस वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बच्चे नहीं होने के कारण वह भाइयों के साथ ही रह रहे थे। शव के कपड़ों से दो हजार रुपये गायब
मृतक के भाई विनोद तोमर ने बताया कि खेत की जुताई कराने के लिए अशोक को किसी को दो हजार रुपये देने थे। शुक्रवार की रात वह दो हजार रुपये घर से लेकर गए थे। मौके से बरामद कपड़ों में दो हजार रुपये गायब मिले हैं। इसके संभावना है कि कहीं लूट के चलते तो अशोक की हत्या नहीं हुई है।