Move to Jagran APP

शौर्य गाथा: दो गोलियां लगने के बाद भी दुश्मनों से लड़ते रहे ग्रेनेडियर धर्मवीर

संजीव वर्मा पिलखुवा (हापुड़) आपरेशन रक्षक के दौरान तीन आतंकवादियों को ढेर करने के

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 07:49 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 07:49 PM (IST)
शौर्य गाथा: दो गोलियां लगने के बाद भी दुश्मनों से लड़ते रहे ग्रेनेडियर धर्मवीर
शौर्य गाथा: दो गोलियां लगने के बाद भी दुश्मनों से लड़ते रहे ग्रेनेडियर धर्मवीर

संजीव वर्मा, पिलखुवा (हापुड़):

loksabha election banner

आपरेशन रक्षक के दौरान तीन आतंकवादियों को ढेर करने के बाद भी ग्रेनेडियर धर्म सिंह तोमर आमने-सामने की फायरिग में बुरी तरह घायल हो गए थे। बावजूद इसके उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और आतंकवादियों से लोहा लेते रहे। सभी आतंकवादियों के ढेर होने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह वीरगति को प्राप्त हो गए। धर्म सिंह का यह शौर्य आज भी गांव वालों को जुबानी याद हैं।

धर्म सिंह की उस समय उम्र मात्र 25 वर्ष थी। उनका जन्म 1974 में हुआ था। पांच भाई बहनों में वे सबसे बड़े थे। वे 1996 को सेना में भर्ती हुए। कारगिल युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के बाद वह ग्रेनेडियर्स में शामिल हुए और मिसाइल पायलट बन गए थे। जुलाई, 1999 में कारगिल युद्ध के लिए भारतीय सेना की ओर से आपरेशन रक्षक चलाया गया था। 24 अक्तूबर, 1999 को रात में करीब नौ बजे जम्मू-कश्मीर के गंदरबल के पास एक सुरंग में छिपे बैठे आतंकियों ने भारतीय सेना पर हमला कर दिया। दोनों ओर से घंटों गोलियां चली थीं। ग्रेनेडियर धर्म सिंह ने आतंकियों का डटकर मुकाबला किया और तीन आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया। इसी बीच उन्हें दो गोली लगी।

हापुड़ जनपद के पिलखुवा स्थित सिखेड़ा गांव में रह रहीं उनकी मां कुंती देवी कहती है कि उन्होंने बेटे की शहादत पर आंसू नहीं बहाए बल्कि अपने दूसरे पुत्र सचिन को देश की सेवा के लिए तैयार किया। सचिन तोमर वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए और वर्तमान में वे शाहजहांपुर में तैनात हैं।

करवाचौथ के दिन पहुंचा पार्थिव शरीर:

करवाचौथ के दिन पत्नी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर पूजा करती है। विधि का विधान देखिए कि उसी दिन धर्म सिंह तोमर का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा। उनकी शादी चार मई, 1998 को बुलंदशहर निवासी राजरानी से हुई थी। 1999 में दशहरा पर्व पर वह घर आए थे। लेकिन, जम्मू-कश्मीर में हालात बिगड़ने के कारण दो दिन बाद ही वह ड्यूटी पर चले गए। धर्म सिंह तोमर इंटर की शिक्षा हासिल करने के बाद सेना में भर्ती हो गए थे। बचपन से ही उनमें देश के लिए कुछ करने का जज्बा था। 15 अगस्त और 26 जनवरी को गांव में तिरंगा लेकर वे घूमा करते थे। उसी जज्बे के साथ एक दिन वह सेना में भर्ती होकर भारत मां की सेवा करते हुए शहीद हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.