Move to Jagran APP

शगुफ्ता राणा बनीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

समाजसेवी शगुफ्ता राणा को महिला कांग्रेस में जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन पर कांग्रेसियों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शगुफ्ता राणा इस पद को जिम्मेदारी के साथ निभाएंगी और पार्टी को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। डीजल के दाम बढ़ने से किसान परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 07:03 PM (IST)
शगुफ्ता राणा बनीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष
शगुफ्ता राणा बनीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, हापुड़:

loksabha election banner

समाजसेवी शगुफ्ता राणा को महिला कांग्रेस में जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन पर कांग्रेसियों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शगुफ्ता राणा इस पद को जिम्मेदारी के साथ निभाएंगी और पार्टी को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। डीजल के दाम बढ़ने से किसान परेशान हैं।

महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा प्रीति तिवारी व राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरा करेंगी। अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी,पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कोंग्रेस के कोर्डिनेटर मोहम्मद खालिद खान,सभासद नरेश भाटी,शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, एहतेशाम ़कुरैशी,नवाब ,पूर्व सभासद ऐजाज अहमद,मोहम्मद अजीम,मोहम्मद वसीम, शहदान, अमदान, अनीस अहमद, खुर्शीद अहमद(चावल वाले), डॉ. कौसल इकबाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.