सीवर लाइन ने उजाड़ दी गढ़ की सुंदरता
क्षेत्र में बदहाल सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। बजट के अभाव में मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश भी बेअसर है। वहीं गढ़ नगर में सीवर लाइन बिछाने वालों ने नगर की सुंदरता को उजाड़कर रख दिया है। हाल में नक्का कुआ रोड पर भरे गए गड्ढे भी उखड़ गए हैं। जिससे नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर
क्षेत्र में बदहाल सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। बजट के अभाव में मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश भी बेअसर है। वहीं नगर में सीवर लाइन बिछाने वालों ने नगर की सुंदरता को उजाड़कर रख दिया है। हाल में नक्का कुआं रोड पर भरे गए गड्ढे भी उखड़ गए हैं। इससे नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां कई वर्षों से लोग जर्जर सड़क पर ही आवागमन कर रहे हैं। इसकी नगर के खादर गांवों के लिए जाने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। क्षेत्र के अमर ¨सह, बिजेंद्र ¨सह, रूप ¨सह आदि लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से सड़क की मरम्मत तक का कार्य नहीं कराया गया है। सीवर लाइन बिछाने वालों ने जगह-जगह सड़क खोदकर डाल दी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया कि मार्ग जर्जर होने के चलते अक्सर राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसमें कुछ लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।
क्षेत्र के ओमवीर ¨सह, चमन ¨सह, हरीश आदि ने बताया कि इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय विधायक, सांसद व जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ। किसी ने भी सड़क निर्माण कराने की जहमत नहीं उठाई है। लोग जर्जर सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में स्थित और भी दयनीय हो जाती है। इसी तरह हाइवे से पुरानी दिल्ली मार्ग पर गढ़ नगर को जोड़ने वाली सड़क उपेक्षा की शिकार है। बरसात के दिनों में तो इस मार्ग पर आवागमन ही पूरी तरह से ठप हो जाता है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं।