ब्रजघाट में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर मांग पत्र सौंपा
24 एचपीआर 32 संस ब्रजघाट ब्रजघाट पर मां गंगा की नित्य प्रति होने वाली भव्य आरती में बृहस्प
संस, ब्रजघाट : ब्रजघाट पर मां गंगा की नित्य प्रति होने वाली भव्य आरती में बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सचिव अनिल गुप्ता शामिल हुए। उन्होंने मां गंगा के पूजन व आरती कर मां गंगा से आशीर्वाद प्राप्त किया।
गंगा सभा आरती समिति के अध्यक्ष पंडित अशोक कुमार नागर व समस्त पदाधिकारियों ने गुप्ता का स्वागत किया। गुप्ता ने गंगा सभा द्वारा संचालित की जा रही भव्य आरती की सराहना की और गंगा सभा द्वारा किए जाने वाले जन सेवा कार्यों की प्रशंसा की। गंगा सभा आरती समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम एक आमंत्रण पत्र गुप्ता को सौंपा और ब्रजघाट में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
इस अवसर पर संचालक कपिल नागर, अनिल कौशिक, विनय मिश्रा, अनुराग बंसल, मूलचंद यादव ,तरुण नागर, मनोज तिवारी ,राजू शर्मा, अशोक यादव, नंदकिशोर शर्मा, श्यामसुंदर भारद्वाज ,शिव कौशिक, ज्ञानेंद्र व्यास आदि उपस्थित रहे