दिन भर चिलचिलाती धूप, शाम को हुआ मौसम सुहावना
बृहस्पतिवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ। दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद शाम को अचानक मौसम में बदलाव होने से लोगों ने राहत की सांस ली। हल्की ठंडी हवा के कारण मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश ना होने से लोगों को निराशा हुई।
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
बृहस्पतिवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ। दिन भर चिलचिलाती धूप के बाद शाम को अचानक आसमान में बादल छा गए। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम के समय चली हल्की ठंडी हवा के कारण मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश नहीं होने से लोगों को निराशा हुई।
विगत कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी आसमान में बादल छा जाते हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को निराशा हो रही है। बृहस्पतिवार को भी तापमान अधिकतम 41 रहा, जबकि मौसम में बादल छा जाने और तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई। तापमान में अचानक बदलाव होने का लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। बदलते मौसम के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। कुल मिलाकर मौसम में बदलाव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।