Move to Jagran APP

उत्पादन बढ़ाने को वैज्ञानिकों ने किसानों को सुझाएं उपाय

किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ विषय वार्ता की गई। इसमें विशेषज्ञों ने लाइव प्रसारण द्वारा किसानों को आय दोगुनी करने के उपाय साझा किए। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती के लाभों से अवगत कराया। साथ ही कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किसानों को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 09:04 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 09:04 PM (IST)
उत्पादन बढ़ाने को वैज्ञानिकों ने किसानों को सुझाएं उपाय
उत्पादन बढ़ाने को वैज्ञानिकों ने किसानों को सुझाएं उपाय

28 एचपीआर 39

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, हापुड़

किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ विषय वार्ता की गई। इसमें विशेषज्ञों ने लाइव प्रसारण द्वारा किसानों को आय दोगुनी करने के उपाय साझा किए। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती के लाभों से अवगत कराया। साथ ही कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किसानों को जागरूक किया।

जनपद के आठ केंद्रों पर किसानों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था कराई गई। आयोजित लाइव प्रसारण में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा किसान सहफसली और आधुनिक खेती कर, अच्छा लाभ कमा सकते हैं। पुरानी पद्धति को छोड़कर नई विधि को प्रयोग में लाना होगा। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। साथ ही किसानों की आय भी दोगुनी होगी।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि वह फसल चक्र को अपनाएं। बिन वजह उर्वरकों का प्रयोग न करें, फसल बुवाई से पहले अपनी मिट्टी की जांच करा लें ताकि यह पता चल सके कि मिट्टी को किन उर्वरकों की आवश्यकता है। इस दौरान किसानों ने भी संवाद किया। किसानों ने कृषि मंत्री से वार्ता कर किसानों के लिए हल्दी और अदरक के उन्नत बीज उपलब्ध कराने के लिए मांग की। उप कृषि निदेशक वीबी सिंह ने किसानों का उत्साहवर्धन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.