बुखार के बाद रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध मौत, गाजियाबाद अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक जांच शुरू
हापुड़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों और संदिग्ध मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही ...और पढ़ें

घर के बाहर जुटे लोग और रिटायर्ड फौजी की फाइल फोटो। तस्वीर बाएं से दाएं
HighLights
हापुड़ में स्वाइन फ्लू के मरीज प्रतिदिन सामने आ रहे हैं।
रिटायर्ड फौजी तेजवीर सिंह की संदिग्ध स्वाइन फ्लू से मौत।
जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक दो संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं।
हर्ष अग्रवाल, हापुड़। हापुड़ में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या सामने आ रही है। प्रतिदिन एक से तीन मरीज मिल रहे है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शहर की पन्नापुरी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी तेजवीर सिंह 62 वर्ष की गाजियाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
वह कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे और स्वजन ने स्वाइन फ्लू की आशंका जताई है। अब स्वाइन फ्लू से मौत का आंकड़ा दो पहुंच चुका है। स्वजन ने बताया कि चार पांच दिन से बुखार था, जिसके चलते उनको मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आराम न मिलने पर गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार की रात को उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को गमगीन माहौल में स्वजन ने तेजवीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि टीम को उनके घर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। पोर्टल पर डाटा नहीं मिला है और ना ही इस तरह की अस्पताल से कोई सूचना आई थी। फिलहाल स्वजन आशंका जता रहे हैं तो, जांच कराई जाएगी।
दो मौत ने बढ़ाई परेशानी
स्वाइन फ्लू से जिले में अब तक दो मौतें हो चुकी हैं। प्रतिदिन नए मामले भी सामने आ रहे हैं, इसके बावजूद लोग न तो, मास्क लगा रहे हैं और न ही नियमों का पालन कर रहे हैं। लगातार स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को जागरूक कर रहा है, जिससे स्वाइन फ्लू संक्रमण को रोका जा सके।
