चारा लेने के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म
नगर के निकट जंगल में चारा लेने के लिए गई पंद्रह वर्षीय किशोरी के साथ नगर निवासी युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। किशोरी की हालज बिगड़ते देख कर आरोपित मौके से फरार हो गया। किशोरी जंगल में परिजन को बदहवास अवस्था में पड़ी मिली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:
नगर के निकट जंगल में चारा लेने के लिए गई एक किशोरी के साथ नगर निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ते देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया। परिजन को किशोरी जंगल में पड़ी मिली। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी बृहस्पतिवार दोपहर के बाद पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पर गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन को उसकी चिता हुई। परिजन आस पड़ोस के लोगों के साथ जंगल में किशोरी की तलाश में
पहुंचे। वहां उन्हे किशोरी बदहवास अवस्था में पड़ी मिली। परिजन ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया।
किशोरी ने परिजन को बताया कि चारा काटते समय नगर में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।