माननीयों के स्वागत में ग्रामीणों ने निकाली रैली
जागरण संवाददाता, हापुड़ भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ¨सचाई रा
जागरण संवाददाता, हापुड़
भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ¨सचाई राज्यमंत्री का गांव असौड़ा में स्वागत किया। ग्रामीणों ने दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ढोल बाजे के साथ रैली निकाली।
शानिवार को गांव असौड़ा में आयोजित अभिनंदन समारोह में राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर ने केंद्र और प्रदेश की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के साथ धोखा किया है। तत्कालीन सरकारों के शासन में प्रदेश में किसानों को फसल के उचित दाम नहीं मिले। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। केंद्र में चल रही मोदी सरकार ने किसानों के हित में कार्य किया है। राज्यसभा सदस्य कान्ता कर्दम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही हैं। भाजपा ने समाज के शोषित वर्ग को सम्मान देने का काम किया है। ¨सचाई राज्य मंत्री बलदेव ¨सह औलख ने कहा कि सरकार भेदभाव किए बिना कार्य कर रही है। भाजपा के शासनकाल में सभी नागरिकों को समान रूप से सुरक्षा प्रदान की जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार ने जनपद हापुड़ के सभी गांवों का समुचित विकास करने का वादा किया। प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा सरकार में रिकार्ड विकास कार्य कराए गए हैं।
कार्यक्रम का संचालन अजय त्यागी ने किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राकेश त्यागी और वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत त्यागी ने सभी अतिथियों नेताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, मनोज सिवाच, मनोज वाल्मीकि, सोनी पहलवान, पूर्व विधायत नरेंद्र शिशोदिया, जिला महामंत्री प्रमोद ¨जदल, सतीश त्यागी, शादीराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण, नवीन शर्मा, लल्लू ¨सह, सत्यपाल ¨सह तोमर, प्रदीप त्यागी, हेमराज त्यागी, डा. विपिन गुप्ता, डा. प्रदीप, विनोद गुप्ता, कपिल एसएम, अशोक बबली, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।