होटल संचालक के पिता ने गोद लिया था राजेश को
¨सभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में हुई हत्या में पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया जबकि बताया गया है कि मृतक को ढाबा संचालक हिमांशु के पार्टनर दीपक के पिता अशोक ने करीब 25 वर्ष पूर्व गोद लिया था। जबकि होटल को चलाने को लेकर 31 जनवरी को हिमांश और मृतक राजेश के बीच मारपीट और कहासुनी हो भी हो गई थी।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर
¨सभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में हुई हत्या में पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया, जबकि बताया गया है कि मृतक को ढाबा संचालक हिमांशु के साझीदार दीपक के पिता अशोक ने करीब 25 वर्ष पूर्व गोद लिया था। ढाबा संचालन को लेकर 31 जनवरी को हिमांशु और मृतक राजेश के बीच मारपीट भी हो गई थी। बुधवार रात ढाबे पर राजेश की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
मृतक के भाई दीपक ने थाने में ढाबा संचालक हिमांशु के खिलाफ गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि लगभग 25 वर्ष पूर्व राजेश को उसके पिता अशोक ने गोद लिया था। बचपन से ही वह उसके पिता के साथ रहता था। आठ माह पूर्व उसके कहने पर ही दीपक ने यहां आकर ढाबा शुरू किया था। ढाबे में हिमांशु को भी साझीदार कर लिया गया। दीपक और हिमांशु के अलावा दो अन्य लोग भी इस ढाबे में साझीदार हो गए थे। बताया गया कि दीपक घर पर ही रहता था और उसके स्थान पर राजेश ढाबे की देखभाल करता था। हिमांशु भी समय-समय पर यहां आ जाता था।
दीपक ने बताया कि 31 दिसंबर की रात हिमांशु होटल पर आया और राजेश से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। उस दौरान हिमांशु के साथ अन्य कई लोग भी मौजूद थे। उसने राजेश के साथ अभद्रता और मारपीट की थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर वह भी ढाबे पर पहुंच गया तभी से हिमांशु ढाबे पर नहीं आ रहा था।
उस घटना के बाद बुधवार को ही हिमांशु ढाबे पर आया था। उसने अपने कुछ साथियों को भी वहां बुला लिया था। रात्रि में किसी समय उसकी हत्या कर दी गई।