पुलिस-बदमाश में मुठभेड़, दो को दबोचा
बाबूगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार दोपहर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और जंगल की ओर फरार होने लगे। भारी पुलिस बल ने घेराबंदी करते हुए दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को पिस्टल, चाकू और बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वह बछलौता रोड पर बीयर का ठेका लूटने के लिए आ रहे थे।
जागरण संवाददाता, हापुड़ : बाबूगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार की दोपहर मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और जंगल की ओर फरार होने लगे। पुलिस बल ने घेराबंदी करते हुए दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को पिस्टल, चाकू और बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वह बछलौता रोड पर बीयर का ठेका लूटने के लिए आ रहे थे।
एसएचओ बाबूगढ़ र¨वद्र कुमार राठी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम अल्लीपुर नहर के पास गश्त कर रही थी। तभी स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस की जीप को वहां खड़ा देखकर वह वापस होने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो बाइक सवार एक युवक ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोली चलाते हुए बदमाश जंगल की तरफ फरार हो गए।
इसी दौरान कंट्रोल रूम को बदमाश आने की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस बल भी मौके पर आ गया। पुलिस ने पूरे जंगल की घेराबंदी की और दो बदमाशों को मौके से दबोच लिया गया। उनके पास से एक पिस्टल, चाकू और बाइक बरामद हो गई। गिरफ्तार बदमाश कुराना थाना ¨सभावली निवासी नीरज हाल पता ¨सकदराबाद जिला बुलंदशहर है। जबकि दूसरा आरोपित गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की आदर्श नगर कालोनी का रहने वाला दीपक है। नीरज पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, जानलेवा, डकैती जैसे कई मामले पंजीकृत है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि वह बछलौता रोड पर स्थित एक बीयर के ठेके को दिनदहाड़े लूटने के लिए आ रहे थे। पुलिस बदमाशों से गहनता से पूछताछ कर रही है।