मजीदपुरा में पटाखा बनाने की फैक्ट्री पर छापा, सील
कोतवाली पुलिस ने मजीदपुरा में एक पटाखे बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री पर बड़ी संख्या में बने और अद्धबने पटाखे बने मिले। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। जानकारी करने पर पता चला कि फैक्ट्री का लाईसेंस का नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है लेकिन हुआ नहीं है। सरकारी कोष में फीस जमा करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, हापुड़ : कोतवाली पुलिस ने मजीदपुरा में एक पटाखे बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री पर बड़ी संख्या में बने और आधे बने पटाखे मिले। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। जानकारी करने पर पता चला कि फैक्ट्री का लाईसेंस का नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है लेकिन हुआ नहीं है। सरकारी कोष में फीस जमा करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर चौहान को सूचना मिली की मोहल्ला मजीदपुरा में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में पटाखे, पटाखा बनाने की सामग्री आदि सामान मिला। पुलिस टीम ने मौके पर फैक्ट्री को सील कर दी और मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर चौहान ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि फैक्ट्री संचालित करने का लाइसेंस तो बना है लेकिन नवीनीकरण नहीं हुआ है। नवीनीकरण के लिए फीस जमा की हुई है। पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से पटाखे किसी भी हाल में नहीं बनने दिए जाएंगे। कुछ स्थानों पर और पटाखे बनाए जाने के संबंध में सूचना मिल रही है। वहां भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। पिछले दस सालों में अवैध रूप से पटाखा बनाने के आरोप में जो लोग पकड़े गए हैं उनके बारे में भी जानकारी कराई जा रही है। वह अपनी आजीविका किस तरह से चला रहे हैं।