Move to Jagran APP

119671 बच्चों ने पी दो बूंद जिदगी की

बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान रविवार को शुरू हो गया। अभियान के दौरान जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के 119671 बच्चों को जिदगी की दो बूंद पिलाई गई। जनपद में 695 पोलियो बूथ बनाए गए थे। सोमवार को पोलियो टीम घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएंगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 06:18 AM (IST)
119671 बच्चों ने पी दो बूंद जिदगी की
119671 बच्चों ने पी दो बूंद जिदगी की

जागरण संवाददाता, हापुड़:

loksabha election banner

बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान रविवार को शुरू हो गया। अभियान के दौरान जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के 119671 बच्चों को जिदगी की दो बूंद पिलाई गई। जनपद में 695 पोलियो बूथ बनाए गए थे। सोमवार को पोलियो टीम घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएंगी।

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ भीम नगर स्थित स्थित पोलियो बूथ पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजवीर सिंह ने फीता काटकर और बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों बीमारी से बचाना माता-पिता की जिम्मेदारी है। इसीलिए सभी लोग अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर ले जाकर दो बूंद खुराक अवश्य पिलाए। जिससे बच्चों को पोलियो से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन जिले में कुल 695 बूथों पर 119671 बच्चों को दवाई पिलाई गई है। सात दिनों तक चलाए जाने वाले इस अभियान में कुल 2.56 लाख बच्चों को दवा पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार से विभाग की 550 टीमें घर-घर जाकर दवा पीने से वंचित रह गए बच्चों को पोलियों की दवा पिलाएंगे। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर अभियान के बाद पुन: एक दिन बाद भी टीम छुटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.