Move to Jagran APP

सामुहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंची पुलिस, दो सहयोगी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण में सह

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 03:00 AM (IST)
सामुहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंची पुलिस, दो सहयोगी गिरफ्तार
सामुहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंची पुलिस, दो सहयोगी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। किशोरी का अपहरण कर एक सप्ताह तक सामूहिक दुष्कर्म करने के दो मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। किशोरी को सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

गांव निवासी एक किशोरी के परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर फजरू और असलम को नामजद करते हुए किशोरी का अपहरण करने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर थाना क्षेत्र के जंगल में आरोपी बदहवास हालत में किशोरी को छोड़कर भाग गए थे। सूचना पर पहुंची परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने आरोपियों ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का बृहस्पतिवार दोपहर हापुड़ के अस्पताल में मेडिकल कराया। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हापुड़ से लेकर लखनऊ तक केस की प्रगति पर रिपोर्ट मांगी जाने लगी। आनन-फानन में बहादुरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार सुबह किशोरी के अपहरण में सहयोग देने वाले गांव मोहम्मदपुर निवासी फिरोज और जलालपुर निवासी तसलीम को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपी फजरू और असलम को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी डालचंद ने बताया कि किशोरी का अपहरण करने में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। किशोरी के सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.