पुलिस को सौंपी संदिग्ध हालात में मिली महिला
रामनगर कालोनी वासियों को रविवार की रात संदिग्ध हालात में एक महिला मिली। जिससे उन्होंने पुलिस को सौप दिया। कालोनी वासियों ने मानें तो महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने बयान के दौरान ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है। इसके चलते महिला को उसके परिजन के पास गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है।
संवाद सहयोगी, पिलखुवा : रामनगर कालोनी वासियों ने रविवार की रात संदिग्ध हालात में मिली एक महिला को पुलिस को सौंप दिया। कालोनी वासियों का कहना है कि महिला ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर धर्म छिपाकर उससे विवाह करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला ने पूछताछ के दौरान दिए अपने बयान में ऐसा आरोप नहीं लगाया है। इसके बाद महिला को गौतमबुद्धनगर उसके परिजन के पास भेज दिया गया।
रविवार रात एक महिला को कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के मकान से निकलता देख संदेह होने पर अन्य कॉलोनीवासियों ने उसे रोक कर पूछताछ की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। कालोनीवासियों ने पुलिस को बताया कि महिला उन्हें बताया कि कॉलोनीवासी एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर उससे विवाह किया है। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने ऐसा आरोप लगाने से इन्कार कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र ¨सह ने बताया कि पूदताछ के दौरान महिला ने अपना बयान लिखित में दिया है। उसका कहना है कि वह अपनी मर्जी से उस युवक के साथ रह रही थी। धर्म छिपाकर विवाह करने अथवा दुष्कर्म करने का आरोप उसने नहीं लगाया। महिला के बयान के आधार पर उसे गौतमबुद्धनगर स्थित उसके घर भेज दिया गया है।