लोगों को अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना जरूरी : पाठक
जागरण संवाददाता, हापुड़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनश्याम पाठक ने कहा कि लोगों को उनके अधि
जागरण संवाददाता, हापुड़
जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनश्याम पाठक ने कहा कि लोगों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। इसी से मानवीय गरिमा संरक्षित रह सकती है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के मार्ग निर्देशन और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनजागरण सह विधिक जागरूकता रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। रथयात्रा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनश्याम पाठक ने कहा कि लोगों को व्यापक स्तर पर नि:शुल्क विधिक सेवाओं और लोक अदालतों की जानकारी देना आज की जरूरत है।
सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद रफी ने कहा कि जन जागरण सह विधिक जागरूकता रथयात्रा के भ्रमण से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की दस सूत्री योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। आम जनता को उनके वैधानिक अधिकारों की जानकारी देने के साथ उनके कर्तव्यों का भी बोध कराना है।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के मेरठ मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, आम लोगों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों और नि:शुल्क सेवाओं की जानकारी देने के प्रति पूरी तरह समर्पित है। चार नवंबर को जन जागरण सह विधिक जागरूकता रथयात्रा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने लखनऊ में झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिले में यह यात्रा तीन दिन तक रहेगी और विभिन्न गांवों और शहर में लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देंगे।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कमलेश दूबे, अतिरिक्त जनपद न्यायाधीश फास्ट ट्रेक वीणा नारायण, अतिरिक्त जनपद न्यायाधीश चंद्रपाल, मुख्य ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अनुतोष कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन गुनेंद्र प्रकाश, अतिरिक्त ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिविजन) स्वाति, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कमलकांत गुप्ता समेत अनेक न्यायिक अधिकारी मौजूद थे।
-------
इन स्थानों पहुंची रथयात्रा
हापुड़: मोदीनगर रोड स्थित ग्राम गोयना, दस्तोई, लालपुर, सीतादेई, ततारपुर में रथ यात्रा पहुंची। रथ यात्रा के साथ चल रहे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सुरजीत ¨सह तोमर, कीर्तिमान पाठक, नरेद्र कुमार, नीलू, दीपिका, वंशिका, योगेश कुमार, ज्योति, किरण, रवि राजपुर, धर्मदेव ठाकुर, गजेंद्र, सुरेंद्र कुमार, फेरू ¨सह, नरेश कुमार, बंटी ठाकुर, ओमकरण, प्रमोद प्रजापित ने ग्रामीणों को नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।