हापुड़ में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा स्ट्राइक! 'ऑपरेशन तलाश' के तहत एक साथ धर दबोचे गए 24 वारंटी
हापुड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन तलाश' के तहत सात थानों की टीमों के साथ मिलकर 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1792429744295_m.webp)
आरोपी गिरफ्तार।
HighLights
'ऑपरेशन तलाश' के तहत 24 वारंटी गिरफ्तार।
सात थानों की पुलिस ने मिलकर की कार्रवाई।
विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी पकड़े गए।
जागरण संवाददाता, हापुड़। न्यायालय के वारंट को नजरअंदाज कर गिरफ्तारी से बच रहे आरोपितों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। ऑपरेशन तलाश के तहत जिले के सात थानों की पुलिस ने दबिश देकर 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
इनमें मारपीट, चोरी, शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम और विद्युत अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में वांछित आरोपित शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसपी महेश कुमार ने बताया कि अपराधों की रोकथाम और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने आदर्श नगर कालोनी के राहुल, दादरी के राहुल उर्फ कलवा, राजीव विहार के धर्मेंद्र और, आवास विकास के राजीव को गिरफ्तार किया गया।
भूपेंद्र लब्बू गिरफ्तार
थाना देहात पुलिस ने ततारपुर के शादाब और फुरकान को गिरफ्तार किया गया। थाना पिलखुवा पुलिस ने सोटावाली के अंकुर, सिखैड़ा के यशवीर उर्फ कलवा, फगौता के गौरव, गालंद के कल्लन, सुमेर नगर कालोनी के आकिल और पबला-पिपलाबंदपुर के भूपेंद्र लब्बू को गिरफ्तार किया गया।
मेहंदी हसन को गिरफ्तार किया
वहीं, थाना धौलाना पुलिस ने काजीवाड़ा के सलमान, शेखपुर खिचरा के फजर अली उर्फ फजल्ली, पिपलेड़ा की बसरा कालोनी के आमिर उर्फ गुड्डू खान, पिपलेड़ा की करीम कालोनी के फिदा हुसैन और शेखपुर खिचरा के जटवा मोहल्ला के मेहंदी हसन को गिरफ्तार किया गया।
थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने सलारपुर के मनोज उर्फ पप्पी और कमल सिंह को गिरफ्तार किया गया। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नई बस्ती, राजीव नगर के भूरा, सैंगेवाला के हनी तथा चौधरियान मोहल्ला के जाहिद और सलमान को गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन तलाश के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। न्यायालय से जारी वारंटों की तामील कराते हुए फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
