पुत्री का नामकरण भी नहीं कर पाए प्रवेश
¨प्रस शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर : गाजियाबाद के थाना विजयनगर में हुई गांव हरोड़ा निवासी प्रवेश की म
संस, गढ़मुक्तेश्वर : गाजियाबाद के थाना विजयनगर में हुई गांव हरोड़ा निवासी प्रवेश की मौत के बाद उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने बीस दिन पूर्व ही पुत्री को जन्म दिया था। मृतक पुत्री को लाड-प्यार भी नहीं कर सके। जल्द ही वह पुत्री का नामकरण करने वाले थे, लेकिन जालिमों ने मासूम के सिर से पिता का साया ही उठा दिया। वहीं पुत्र की हत्या होने के बाद मृतक के पिता भी हालत खराब है।
गांव निवासी सुरेश की पांच पुत्रियां एवं दो पुत्र हैं। सुरेश के बड़े पुत्र प्रवेश नोएडा के एक कॉल सेंटर में नौकरी करते थे। एक वर्ष पूर्व ही उनका दिल्ली के करतार नगर निवासी राधा से विवाह हुआ था। वह गाजियाबाद के विजय नगर में किराए पर कमरा लेकर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। बीस दिन पूर्व ही उनकी पत्नी ने एक पुत्री को जन्म दिया था। जल्द ही वह अपनी लाडली का नामकरण कराने वाले थे। बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने उनसे लूटपाट की और विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी।