विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:46 PM (IST)

हापुड़ के NH-9 पर शाहपुर जट के पास एक खड़ी पिकअप से बाइक टकराने से तीन युवकों की मौत हो ...और पढ़ें

हापुड़ में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। जागरण

हापुड़ में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ में NH-9 पर बाइक-पिकअप की टक्कर।

  2. हादसे में गाजियाबाद के तीन युवकों की मौत।

  3. शाहपुर जट के पास हुआ यह दर्दनाक हादसा।

जागरण संवाददाता, हापुड़। दिल्ली-लखनऊ हाईवे (एनएच-9) पर ग्राम शाहपुर जट के पास मंगलवार दोपहर हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

तीनों गाजियाबाद के नंदग्राम के रहने वाले थे और गढ़ गंगा में अपने मकान मालिक के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा।

इलाज के दौरान दो युवकों की भी मौत

पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पीआरवी-5681 को एनएच-9 पर ग्राम शाहपुर जट के पास दुर्घटना की सूचना मिली। थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि टीवीएस राइडर बाइक (यूपी-14 एफक्यू-5711) पर तीन युवक सवार थे।

बाइक हाईवे किनारे खड़ी राजस्थान नंबर की पिकअप (आरजे-23 जीसी-4901) में पीछे से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दो अन्य को उपचार के लिए सीएचसी हापुड़ पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया

मृतकों की पहचान गोविंद (35) पुत्र रामेश्वर, रवि (37) पुत्र रामेश्वर और ब्रजेश (45) पुत्र हरि सिंह निवासी गली नंबर-16, नंदग्राम, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।