तीन माह पहले प्रेमी के प्यार में छोड़ा घर बार, पति को देखते ही बोली इसे खत्म कर दो
ग्राम सिखेड़ा में पानी की टंकी के पास स्थित धान के खेत में दिल्ली द्वारका निवासी सेक्टर 24 निवासी अशोक कुमार की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।
पिलखुवा/हापुड़। (संजीव वर्मा)। दिल्ली निवासी अशोक की हत्या की साजिश उसी की पत्नी ने प्रेमी संग पकड़े जाने पर रची थी। महिला के उकसाने पर ही प्रेमी ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया है। रविवार दोपहर ग्राम सिखेड़ा में पानी की टंकी के पास स्थित धान के खेत में दिल्ली द्वारका निवासी सेक्टर 24 निवासी अशोक कुमार की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।
प्रेमी संग हुई गिरफ्तार
मृतक के भाई कपिल कुमार ने कोतवाली में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनिया और उसके प्रेमी गगन उर्फ गोलू निवासी ग्राम सिखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया हैं। हत्यारोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने किया खुलासा
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश बालियान ने बताया कि सात साल पहले सोनिया की अशोक के साथ शादी हुई थी। सोनिया की एक बेटी भी है। आरोपित गगन दिल्ली में नौकरी करता था और सोनिया के घर के पास रहता था। इस बीच सोनिया और गगन के बीच अनैतिक संबंध हो गए। दोनों के बीच पिछले एक साल से नाजायज ताल्लुकात थे।
तीन महीने पहले हो गई तापता
तीन माह पहले सोनिया संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। तलाश के दौरान अशोक को पता चला कि सोनिया सिखेड़ा गांव में अशोक के साथ रह रही है। जिस पर रविवार को अशोक अपने भाई विपिन और साले गौरव के साथ सिखेड़ा गांव में पहुंचा। गांव में जानकारी करने के बाद तीनों गगन के खेत पर पहुंचे। वहां सोनिया मौजूद मिली।
पति को देखते ही भड़क गई पत्नी
अशोक को देख सोनिया ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि सोनिया ने अपने प्रेमी गगन से अशोक की हत्या करने को कहां। इस पर गगन ने चाकू से तबाड़तोड़ वारकर अशोक की हत्या कर दी। विपिन और गौरव ने मौके से भागकर जान बचाईं थी।