Move to Jagran APP

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

जागरण संवाददाता, हापुड़ : नगर पालिका स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की दयानंद शाखा में स्वयं

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 03:00 AM (IST)
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

जागरण संवाददाता, हापुड़ : नगर पालिका स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की दयानंद शाखा में स्वयं सेवकों ने रविवार को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने नगर के मुख्य मार्गो पर पथ संचलन किया। सभी कार्यकर्ता संस्था के गणवेष में थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण आश्रम के रामानंद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ¨हदू नव वर्ष का प्रारंभ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि से होता है। इसी दिन संघ के आद्य सरसंघ चालक केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। इसलिए संघ इसे एक उत्सव के रूप में मनाता है। कार्यक्रम के बाद पथ संचलन का आयोजन हुआ। संघ के स्वयंसेवक दिल्ली रोड से बुलंदशहर रोड, कोठी गेट, कसेरठ बाजार, गोल मार्केट होते हुए दयानंद शाखा के प्रांगण में पहुंचे। पथ संचलन का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डा. अनिल शर्मा, राकेश त्यागी, कमलेश, सुधांशु माहेश्वरी, सुधीर चोटी, विजय त्यागी, तरुण बाटला, मनोज आत्रे, सौरभ, अमित, सचिन, राजीव, पंकज, विकास, ब्रिजेश आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने ¨हदू नववर्ष के शुभारंभ के उपलक्ष्य में संघ पथ संचलन किया। स्वयंसेवक नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। संघ पदाधिकारियों ने इस दौरान भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम की भी खूब प्रशंसा की। ¨हदू नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक कमलावती मदन लाल कालेज परिसर में एकत्रित हुए। जहां से पथ संचलन प्रारंभ कर नक्का कुआं रोड, अस्पताल रोड, तहसील रोड, स्याना चौक, जवाहर गंज मंडी बाजार होते हुए वापस कालेज पहुंचे। स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संचालक मनवीर ¨सह ने कहा कि संघ के कई वर्ष संघर्ष में गुजरे हैं। देश की आम जनता के दिलों में संगठन ने पैठ बनाई है। इस अवसर पर शिक्षाविद् दीपचंद, जिला सह प्रचार प्रमुख शशिकांत आर्य, नगर कार्यवाहक सुबोध कुमार, मनोज कुमार, मोहित एडवोकेट, अशोक पाल, अंकुर त्यागी, योगेश वर्मा, मनोज गोयल, डॉ. मगन, चंद्र शेखर, विरेंद्र चौहान, विरेंद्र चौहान, सोनू आढ़ती, सरदार राजेंद्र ¨सह, मूलचंद, संदीप राणा, अमित गौड़, राहुल ठाकुर, सचिन पंडित, अशोक राणा, ¨पटू राणा आदि मौजूद रहे।

पिलखुवा संवाददाता के अनुसार हिन्दू नववर्ष के प्रथम दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन किया गया। पथ संचलन से पहले लाला गंगा सहाय अघौड़ी धर्मशाला में स्वयं सेवकों का बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। पथ संचलन कृष्णगंज मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी बाजार, जवाहर बाजार, मोहल्ला मंडी, रेलवे रोड होते हुए सर्वोदय इंटर कॉलेज पर पहुंचकर समाप्त हुआ। शांति व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ पथ संचलन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

धौलाना संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने धौलाना एवं सपनावत में पथ संचलन किया। जिला सह कार्यवाह उपेंद्र ¨सह,खंड कार्यवाह प्रदीप सिसौदिया ने बताया कि धौलाना में गांव ककराना के खेल मैदान से शाम पांच बजे पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में थाना धौलाना, बस स्टैंड, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, काजीवाड़ा, बडा मोहल्ला, कुरैशियान, अंसारियान, भटौनिया से होकर पैठ का चबूतरा पहुंचा। पथ संचलन के दौरान सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता नजर आए। पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.