क्या आप जानते हैं) लाल परमिट तो समझिए स्टार प्रचारक आ गए
सभी राजनीतिक दल इस बार चुनाव आयोग से वाहनों का प्रयोग करने की अनुमति लेकर ही उनका दूसरी जगह पर उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए आयोग ने नई व्यवस्था शुरू की है। इस बार वाहनों को जिस प्रयोजन के लिए स्वीकृति दी जाएगी वाहन का इस्तेमाल भी उसी कार्य के लिए करना होगा। सभी वाहनों को उसके प्रायोजन के हिसाब से रंगों के स्टीकर लगाने होंगे।
जागरण संवाददाता, हापुड़
सभी राजनीतिक दल इस बार चुनाव आयोग से वाहनों का प्रयोग करने की अनुमति लेकर ही उनका दूसरी जगह पर उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए आयोग ने नई व्यवस्था शुरू की है। इस बार वाहनों को जिस प्रयोजन के लिए स्वीकृति दी जाएगी, वाहन का इस्तेमाल भी उसी कार्य के लिए करना होगा। सभी वाहनों को उसके प्रायोजन के हिसाब से रंगों के स्टीकर लगाने होंगे।
अभी तक राजनीतिक दल वाहनों के लिए माल ढुलाई के लिए स्वीकृति लेकर उससे प्रचार में लगा देते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। क्षेत्र में जितने वाहन घूमेंगे उन पर परमिट का रंग निधार्रित होगा। इससे आसानी से पता चल सकेगा कि प्रचार में कितने वाहन है और अन्य जगहों पर कितने वाहन हैं। अब चुनाव आयोग ने सख्ती करते हुए प्रत्याशियों के चुनाव में चुनाव सामग्री पहुंचाने वाले, प्रचार और स्टार प्रचारकों के वाहनों पर अलग-अलग रंगों के परमिट लगाएं जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी परमिट के रंग निर्धारित होने के बाद वाहन आसानी से पहचाने जा सकेंगे। इससे दूसरे किसी भी काम में लगाने पर जब्त किया जाएगा और प्रत्याशी पर भी आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी।
किस-किस रंग के होंगे परमिट
लाल : स्टार प्रचारकों द्वारा प्रयोग होने वाले वाहनों पर
बैगनी : राजनीतिक दलों के राज्य पदाधिकारियों के प्रचार में
सफेद : राज्य पदाधिकारी के प्रचार सामग्री के वितरण में
नीला : जिला पदाधिकारियों के प्रचार में
भूरा : जिला पदाधिकारियों के प्रचार सामग्री के वितरण
हरा : प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार में लगे वाहनों पर
पीला : प्रत्याशी द्वारा मतदान दिवस के दिन उपयोग किए जाने वाले वाहन पर।