Move to Jagran APP

जनपद में लगाए जाएंगे 10.80 लाख से ज्यादा पौधे

जनपद में रिकॉर्ड पौधरोपण करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वन विभाग ने पौधरोपण के लिए नर्सरी तैयार करनी शुरू कर दी है। इस साल जिले में रिकॉर्ड 10 लाख

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 05:51 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 05:51 PM (IST)
जनपद में लगाए जाएंगे 10.80 लाख से ज्यादा पौधे
जनपद में लगाए जाएंगे 10.80 लाख से ज्यादा पौधे

जागरण संवाददाता, हापुड़:

loksabha election banner

जनपद में रिकॉर्ड पौधारोपण करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने पौधारोपण के लिए नर्सरी तैयार करनी शुरू कर दी है। इस वर्ष जनपद में रिकॉर्ड 10 लाख 80 हजार 451 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग बाकी विभागों को भी पौधे देने के लिए नर्सरी तैयार कर रहा है। वर्तमान में विभाग की आलमगीरपुर और हाफिजपुर में नर्सरी संचालित हैं।

पौधारोपण पर अब पहले से बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। जनपद में पौधारोपण का लक्ष्य हर वर्ष बढ़ता जा रहा है। पौधारोपण में अब सभी विभागों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं को भी लगाया जा रहा है। पौधारोपण न करने वाली संस्थाओं को पौधे दान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जनपद में इस वर्ष 10 लाख 80 हजार 451 से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर अवैध कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर वन विभाग नर्सरी तैयार कर रहा है। सभी विभागों को यहीं से पौधे दिए जाएंगे।

पौधे लगाने को गड्ढे खोदने के लिए मनरेगा के श्रमिकों को लगाया जाएगा। अधिकांशत: छायादार पौधे लगाए जाएंगे। जल प्लावित क्षेत्र में अर्जुन, नहर किनारे शीशम, जामुन, रेतीली जमीन में यूकेलिप्टस और शीशम तथा गंगा किनारे खैर और सागौन के पौधे लगवाए जाएंगे। इनके अलावा बबूल, नीम, पीपल, सिरस, बालमखीरा, बरगद, पिलखन आदि के पौधे भी रोपित किए जाएंगे। जिला वन अधिकारी वेदप्रकाश जायसवाल ने बताया कि पौधारोपण करने की तैयारी शुरू कर दी है। जनता को भी पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए।

--पौधारोपण का विभागवार लक्ष्य

विभाग का नाम कुल लक्ष्य (पौधे) 15 अगस्त का लक्ष्य

वन विभाग 235069 117500

ग्राम्य विकास 464100 232100

राजस्व 46410 23200

पंचायती राज विभाग 46410 23200

आवास विकास विभाग 7680 3800

औद्योगिक विकास विभाग 5300 2700

नगर विकास 37464 18700

लोक निर्माण विभाग 28714 14100

¨सचाई विभाग 26700 13350

रेशम विभाग 5308 2700

कृषि विभाग 14879 7400

पशु पालन विभाग 6650 3300

सहकारिता विभाग 1900 950

उद्योग विभाग 9086 4500

विद्युत विभाग 5320 2500

माध्यमिक शिक्षा 18564 9300

प्रावधिक शिक्षा 9529 4800

उच्च शिक्षा 9529 4800

श्रम विभाग 3567 1800

स्वास्थ्य विभाग 10649 5300

परिवहन विभाग 3680 1800

रेलवे विभाग 6652 3300

रक्षा विभाग 4639 2300

उद्यान विभाग 46408 23200

पुलिस विभाग 7680 3200

........ .........

योग 1080451 539100


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.