Move to Jagran APP

Hapur News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, दंपती की हत्या का प्रयास

Hapur News आरोपितों ने महिला से छेड़छाड़ की। हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया।

By Jagran NewsEdited By: Pradeep Kumar ChauhanPublished: Wed, 30 Nov 2022 04:51 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 04:51 PM (IST)
Hapur News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, दंपती की हत्या का प्रयास
Hapur News: पीड़ित दंपत्ति की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हापुड़, [केशव त्यागी]। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर में धारदार हथियारों से लैस कुछ आरोपितों ने घर में घुसकर एक दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने महिला से छेड़छाड़ की। हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित दंपत्ति की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

loksabha election banner

पांच आरोपित लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर घर में घुसे

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जसरूपनगर कालोनी की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 28 नवंबर की रात वह अपने घर पर मौजूद थी। इस दौरान मोहल्ले के रहने वासले पांच आरोपित लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला और उसके स्वजन ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं आरोपितों ने महिला से छेड़छाड़ कर अश्लीलता का प्रयास किया। इसके बाद आरोपितों ने लाठी-डंडों और हथियारों से दंपती पर हमला कर दिया। जिसमें दंपती घायल हो गया।

आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार

विवाद होता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार कराने के बाद पीड़िता कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.