दशहरा मेला आज, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
दशहरा पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़े किए गए हैं। रामलीला मैदान में शनिवार तड़के रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। शुक्रवार की दोपहर से ही ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का रामलीला मैदान में आना शुरू हो जाएगा और यह क्रम रात भर जारी रहेगा। शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु देर शाम रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। मेले में लगभग एक लाख लोगों के आने की संभावना है। मेले में सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात किया गया
जागरण संवादाता, हापुड़:
दशहरा पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़े किए गए हैं। रामलीला मैदान में शनिवार तड़के रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। शुक्रवार की दोपहर से ही ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का रामलीला मैदान में आना शुरू हो जाएगा और यह क्रम रात भर जारी रहेगा। शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु देर शाम रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। मेले में लगभग एक लाख लोगों के आने की संभावना है। मेले में सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात किया गया है, जो मनचलों और असामाजिक तत्वों पर निगाह रखेंगे। चार स्थानों पर यातायात का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। दिल्ली रोड पर दोपहर एक बजे के बाद वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
दशहरा मेले में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचते हैं। दिल्ली रोड पर भीड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। मेला स्थल पर पर्याप्त संख्या में दमकल कर्मी और दमकल गाड़ी मौजूद रहेंगे। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। मनचलों पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी। नगर में पुतलों का दहन दशहरा वाले दिन शाम को नहीं होता है बल्कि अगले दिन तड़के होता है। रात भर मेले में शहर के साथ साथ आसपास के गांवों को लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। रात भर झूला झूलने, चाट पकौड़ी खाने के साथ रामलीला मंचन और सुबह को पुतलों का दहन देखते हैं। शुक्रवार दोपहर एक बजे से शहर की ओर आने वाले यातायात का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। मेला स्थल पर पहुंचने में लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। भीड़ को ध्यान में रखते हुए मार्ग परिवर्तन के समय में बदलाव भी किया जा सकता है। -तहजुबुल हसन, जिला यातायात प्रभारी मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान लगाए गए हैं। संदिग्ध लोगों पर विशेष निगाह रहेगी और मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जाएगा। ----राममोहन ¨सह, अपर पुलिस अधीक्षक यहांसे होगा मार्ग परिवर्तित
-गाजियाबाद की ओर से हापुड़ होते हुए अमरोहा, मुरादाबाद की ओर जाने वाला वाहन धौलाना कट पिलखुवा से घौलाना, सपनावत, गुलावठी होते हुए गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
-कस्बा पिलखुवा से निजामपुर तक आए हुए यातायात को निजामपुर तिराहे से बाईपास होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा। निजामपुर तिराहे से कोई भी भारी, हल्का वाहन, मयूरी, बाइक नगर में दिल्ली रोड पर प्रवेश नहीं करेगी।
-मेरठ की ओर से आने वाला संपूर्ण यातायात मेरठ तिराहे से तहसील चौपला, बुलंदशहर रोड होते हुए गंतव्य की ओर जाएगी। मेरठ तिराहे से दिल्ली की ओर किसी प्रकार का भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
-गढ़मुक्तेश्वर से दिल्ली की ओर से आकर दिल्ली की ओर जाने वाले कोई भी वाहन हापुड़ नगर में प्रवेश नहीं करेगा। ततारपुर टोल टैक्स से बाईपास से निकाले जाएंगे। यहां बनेगी पार्किंग
-गढ़ रोड पर नगर पालिका या डायट परिसर
-मेरठ रोड पर रोडवेज बस स्टैण्ड
-बुलंदशहर रोड पर जैन कन्या इंटर कालेज