दैनिक जागरण के यूपी-एनसीआर इनपुट प्रभारी के भाई का निधन
दैनिक जागरण के यूपी-एनसीआर के एनपुट प्रभारी मनोज त्यागी के भाई मुनेश त्यागी पुत्र स्वर्गीय राजनारायण ¨सह त्यागी का सोमवार सुबह को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर सैकड़ों लोग ग्राम असौड़ा स्थित उनके निवास पर एकत्र हो गए। सभी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
जागरण संवाददाता, हापुड़ : दैनिक जागरण के यूपी-एनसीआर के इनपुट प्रभारी मनोज त्यागी के भाई मुनेश त्यागी पुत्र स्वर्गीय राजनारायण ¨सह त्यागी का सोमवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर सैकड़ों लोग ग्राम असौड़ा स्थित उनके निवास पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। दोपहर को गांव में ही स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। भतीजे शुभम त्यागी ने मुखाग्नि दी। उनकी पत्नी कुसुमलता और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है। स्वर्गीय मुनेश त्यागी के परिवार में उनकी माता कांति देवी, चाचा राजबल ¨सह, तीन भाई मनोज त्यागी, राजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी हैं।
इस दौरान विधायक विजयपाल ¨सह आढ़ती, एएसपी राममोहन ¨सह, पूर्व विधायक गजराज ¨सह, पूर्व चेयरमैन सतीश मित्तल, सपा नेता अशोक चौहान, आइआइए के चेयरमैन धीरज चुग सोनू, बसपा नेता विजय चौधरी, उद्यमी अशोक छारिया, डा. एस.के. कौशिक, नवरत्न ¨सह त्यागी, डा. विपिन त्यागी, संजय त्यागी, अशोक शर्मा, जगदीश सूरी, संजय त्यागी सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।