Move to Jagran APP

अनाथ आश्रम से फरार हो गया था

खादर क्षेत्र के एक गांव में फुफेरी बहन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार युवक मेरठ के एक अनाथ आश्रम से फरार था। दस वर्ष की उम्र में मां की हत्या हो जाने के बाद उसे अनाथ आश्रम में भेज दिया गया था। पांच दिन बाद भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन मनाया जाना है। इस पर्व पर भाई अपनी बहन की रक्षा करने का आश्वासन

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 09:42 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 09:42 PM (IST)
अनाथ आश्रम से फरार हो गया था
अनाथ आश्रम से फरार हो गया था

¨प्रस शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर

loksabha election banner

खादर क्षेत्र के एक गांव में फुफेरी बहन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार युवक मेरठ के एक अनाथ आश्रम से फरार था। दस वर्ष की उम्र में मां की हत्या हो जाने के बाद उसे अनाथ आश्रम में भेज दिया गया था।

पांच दिन बाद भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन मनाया जाना है। इस पर्व पर भाई अपनी बहन की रक्षा करने का आश्वासन देता है, लेकिन आरोपित ने अपनी ही फुफेरी बहन की हत्या कर भाई-बहन के रिश्ते में संदेह की दरार डाल दी है। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को खादर क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व की गई युवती की हत्या का पर्दाफाश किया गया। हत्यारोपित राजू उर्फ राजीव ने बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। उसका एक भाई और एक बहन है। उसके परिवार में जमीन विवाद के कारण उसकी मां की हत्या कर दी गई थी। उस समय उसकी अवस्था केवल दस वर्ष थी। इससे पहले उसके पिता, दादा, दादी की भी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वे तीनों बहन-भाई अनाथ हो गए। इसके बाद उसकी बहन को उसके मौसा अपने घर ले गए, जबकि भाई दूसरी रिश्तेदारी में चला गया। वह मेरठ के राजकीय बाल संस्थान केंद्र पर पहुंच गया। वहां से वह पांच वर्ष पूर्व एक युवक के साथ फरार हो गया था। तभी से वह नोएडा में नौकरी करने लगा। उसने बताया कि एक दिन

वह गढ़ क्षेत्र में अपनी बुआ के घर आ गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.