विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: तालाब में डूबने से एक महिला की मौत, पूरे गांव में मची अफरा-तफरी

Published: Fri, 04 Sep 2026 01:23 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के तिलपता में एक मानसिक बीमार महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। लोगों ने उसे ...और पढ़ें

महिला की तालाब में डूबकर मौत। AI जनरेटेड

महिला की तालाब में डूबकर मौत। AI जनरेटेड

HighLights

  1. मानसिक बीमार महिला की तालाब में डूबकर मौत।

  2. ग्रेटर नोएडा के तिलपता में हुई यह घटना।

  3. गहराई अधिक होने से महिला को बचाया न जा सका।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक मानसिक बीमार महिला की मौत हो गई। महिला पानी भरे तालाब में अचानक कूद गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।

पुलिस के मुताबिक, तिलपता स्थित तालाब में इन दिनों सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। तालाब में पानी भरा है। शुक्रवार सुबह मानसिक रूप से बीमार महिला पहुंची और अचानक तालाब में कूद गई। महिला के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

लोगों ने महिला को बचाने के लिए तालाब में उतरकर प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने से उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को तालाब से बाहर निकलवाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। मीडिया सेल का कहना है कि नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।