साले व ससुर ने युवक को किया लहूलुहान, मौत
¨सभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर में युवक ने अपने पिता के संग मिलकर जीजा के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की गंभीर दशा को देख कर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक संजय पिछले दिनों ही पत्नी की हत्या किए जाने के आरोप में जेल से छूट कर आया था।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : ¨सभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर में युवक ने पिता के संग मिलकर जीजा के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की गंभीर दशा को देख कर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक संजय पिछले दिनों ही पत्नी की हत्या किए जाने के आरोप में जेल से छूट कर आया था।
मूलरूप से जनपद मेरठ के कस्बा किठौर निवासी संजय कुमार की शादी ¨सभावली क्षेत्र के गांव ढाना निवासी सविता के साथ हुई थी। संजय एक होटल पर नौकरी करता था। उसने कस्बा बक्सर के मोहल्ला ठाकुर वाले में एक मकान ले लिया था। संजय के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। दो वर्ष पूर्व संजय का पत्नी से विवाद हो गया। उसी दौरान सविता का शव घर की छत पर पड़ा मिला था। पुत्री की मौत के बाद सविता के परिजन ने संजय के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पिछले वर्ष संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटकर आया संजय बृहस्पतिवार को अपने घर बक्सर पहुंचा। यहां उसे मकान में किराएदार मिले। उसने किराएदारों से जानकारी की तो उसे पता चला कि उसके ससुराल वालों ने मकान को किराए पर दिया है। संजय ने उनसे मकान अपने नाम बताने और मकान खाली कराने की मांग की। सूचना पर संजय का साला और ससुर मौके पर पहुंच गए। यहां संजय अपने ससुर और साले से भिड़ गया। इस दौरान संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया
और संजय को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।
बृहस्पतिवार शाम संजय की उपचार के दौरान मौत हो गई। ¨सभावली थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि संजय की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------------
संजय पर पुलिस ने किया था 25 हजार रुपये का इनाम
संजय पर पत्नी को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह लापता हो गया था। पुलिस द्वारा उसको काफी तलाश किया गया था। परंतु उसका एक वर्ष तक कोई सुराग नहीं लग सका था। एक वर्ष पूर्व पुलिस ने आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के बाद ही पुलिस ने आरोपित को गुजरात से गिरफ्तार किया था।