माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया मातृ-पितृ दिवस
हापुड़ : माहेश्वरी महिला मंडल ने वेलेंटाइन डे को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर प
हापुड़ : माहेश्वरी महिला मंडल ने वेलेंटाइन डे को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अक्षरा स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
बच्चों ने सजी हुई थाली में दीपक जलाकर अपने माता पिता की पूजा अर्चना की और उनकी लंबी आयु की कामना की। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों पर गर्व महसूस किया। गीत व कहानी के माध्यम से बच्चों ने अपने अभिभावकों के प्रति प्यार का इजहार किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका की पूर्व अध्यक्षा मालती भारती ने अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा किए। डा. अशोक मैत्रेय ने भी माता पिता की महत्ता का बखान किया। समिति की नगराध्यक्ष साधना लोया ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की। प्रदेश उपाध्यक्ष आशा सोमानी ने भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम किए जाने का आश्वासन दिया। स्कूल संचालिका पूजा महेश, उषा गर्ग, रुबिना, अलका खटौड़, मधु खटौड़, शीला महेश, कमल, चित्रा राही आदि उपस्थित रही।