Move to Jagran APP

Hapur Crime News: प्रेमी निकला सिपाही की पत्नी का हत्यारा, रिश्ता तय होने से नाराज थी दो बच्चों की मां

मामले की जांच करने पर पता चला कि छह माह पहले जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र की कांशीराम कालोनी में रहने वाले प्रदीप ने फेसबुक अकाउंट से ममता को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। ममता ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली थी।

By Umesh KumarEdited By: Published: Fri, 09 Sep 2022 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2022 05:58 PM (IST)
Hapur Crime News: प्रेमी निकला सिपाही की पत्नी का हत्यारा, रिश्ता तय होने से नाराज थी दो बच्चों की मां
महिला की हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार। जागरण

हापुड़, [केशव त्यागी]। तीन सिंतबर को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई सिपाही की पत्नी की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। महिला को मौत की नींद सुलाने वाले उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्याकांड की वजह प्रेमी का रिश्ता तय होना बनी थी। जिसका महिला ने विरोध किया था।

loksabha election banner

इससे परेशान होकर प्रेमी ने गला दबाकर महिला को मार डाला था। हत्यारोपित से महिला का पर्स, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने हत्यारोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीओ सिटी अशोक सिसोदिया ने बताया बाबूगढ़ की रहने वाले ओम प्रकाश की पुत्री ममता (35) की शादी मधुबन कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले शिवकुमार के साथ हुई थी। शिवकुमार मूल रूप से जिला मेरठ के रहने वाला है और उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है।

फेसबुक पर भेजी थी रिक्वेस्ट

वर्तमान में वह जिला शामली में तैनात है। ममता एक पुत्री और एक पुत्र के साथ रहती थी। दो सितंबर की रात ममता की मौत हो गई थी। तीन सितंबर को स्वजन से पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी। मामले की जांच करने पर पता चला कि छह माह पहले जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप ने फेसबुक अकाउंट से ममता को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।

ममता ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली थी। जिसके बाद दोनों के बीच मैसेज के जरिए बातचीत होने लगी। प्रदीप ने महिला को झांसे में लेकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह महिला के घर पर आने लगा। करीब डेढ़ माह पहले प्रदीप की शादी एक युवती से हो गई। यह बात ममता को नागवार गुजरी। उसने प्रदीप से रिश्ता तोड़ने के लिए कहा। जिसकों लेकर दोनों में तनातनी हो गई। ममता की जिद से परेशान होकर प्रदीप ने उसकी हत्या का प्लान तैयार किया।

शव को रस्सी से लटकाने का किया था प्रयास 

हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दो सितंबर को दिन में ही प्रदीप बाबूगढ़ पहुंच गया था। रात को वह पूरी प्लानिंग के साथ महिला के घर पहुंचा। जहां मौका मिलते ही उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना को आत्महत्या दर्शाने के उद्देश्य से उसने ममता के शव को रस्सी से लटकाने का भी प्रयास किया था। मगर असफल होने पर वह वहां से फरार हो गया था।

कॉल डिटेल से पकड़ा गया हत्यारोपित 

मामले में पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की काल डिटेल खंगाली। जिसके बाद पुलिस के शक की सुईं प्रदीप पर आकर रूक गई। पुलिस ने प्रदीप को पकड़कर सख्ती के साथ पूछताछ की। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.