जनपद में निकाली गई कमल संदेश बाइक रैली
कमल संदेश बाइक रैली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से निकाली गई। बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने रैली में भाग लिया। फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क से बाइक रैली को जिलाध्यक्ष डा.विकास अग्रवाल, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने बताया की पूरे उत्तर प्रदेश में शनिवार को प्रदेश
जागरण संवाददाता, हापुड़
जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली निकाली गई। इन रैलियों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.विकास अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती और पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने हरी झंडी दिखाकर फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क से बाइक रैली को रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने बताया की पूरे उत्तर प्रदेश में शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद की प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ से कम से कम दस बाइक और अन्य पदाधिकारी अपने-अपने मंडल पर एकत्र हुए और फिर अपने लोकसभा केंद्र तक गए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. नीलम हरेंद्र ¨सह, भाजपा की जिला मंत्री अरुणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती, स्वाति गर्ग, पूनम ¨सघल, सुनीति शर्मा भी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। यहां से शुरू हुई बाइक रैली मेरठ के लिए रवाना हुई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, सुधीर गोयल, जिला महामंत्री प्रमोद ¨जदल, डॉ. शिवकुमार, जिला मंत्री हरिओम शर्मा, गौरव रुड़कीवाल, अशोक बबली, मनोज बाल्मीकि, प्रवीन सेठी, जिला कोषाध्यक्ष कपिल एसएम, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुष्यंत त्यागी, मंजीत ¨सह, चक्रवती गर्ग, विनीत दीवान, मनोज त्यागी, रुद्राक्ष त्यागी, प्रभात अग्रवाल, अजय त्यागी, राजू पारिख, पवन गर्ग, राजीव अग्रवाल, नितिन पाराशर, प्रवीन प्रधान, मूलचंद त्यागी, सरदार दर्शन ¨सह, पवन सैनी, अमित नागर, मुनेश त्यागी, दिनेश त्यागी, रामस्वरूप भारती आदि मौजूद थे।
धौलाना संवाद सहयोगी के अनुसार शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यशपाल ¨सह सिसौदिया ने कहा कि बाइक रैली में युवाओं का जोश देखने योग्य था। जिला उपाध्यक्ष निशांत सिसौदिया ने कहा कि इस बार भाजपा को पहले से भी अधिक सीटें मिलेंगी। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मनोज गौतम और रैली के विधानसभा संयोजक और युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गिरीश सिसौदिया ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ¨मटू चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष उपेंद्र राणा, मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र गुर्जर, व्यापारी नेता मोनू राणा, सोनू कुशवाह, अमित सिसौदिया, राकेश शर्मा, संजय शर्मा आदि शामिल रहे।
गढ़मुक्तेश्वर संवाद सहयोगी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से अमरोहा लोकसभा तक कमल संदेश बाइक रैली कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. कमल ¨सह मलिक ने किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक तैयारी करने का आह्वान किया। भाजपा नेता तरुण राठी और महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ¨पकी त्यागी ने भी बाइक रैली में भाग लिया। इस अवसर पर प्रोफेसर हरेंद्र ¨सह, रोहित मल्होत्रा, अंकुर त्यागी, गोपाल ठाकुर, नगराध्यक्ष योगेश वर्मा, शिव कुमार गौतम, चरण ¨सह राणा, डॉ. ¨पटू ठाकुर, अंकित गोयल, दीपक शर्मा, मोहित गुप्ता, जतिन शर्मा, ¨रकू शुक्ला, राजू चौधरी, प्रशांत त्यागी, निशु कंसल आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पिलखुवा संवाद सहयोगी के अनुसार बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं के साथ गाजियाबाद जाने वाले नेताओं में सांसद प्रतिनिधि अजीत तोमर, जिला मंत्री नरेश तोमर, मंडल अध्यक्ष विपिन मित्तल जिप्पी, महेश अग्रवाल, निशांत शिशौदिया, अखिलेश मित्तल, अमित टांक, सुजीत तोमर, विनित तोमर, लटूर ¨सह तोमर, राकेश चौधरी, पवन तोमर आदि मौजूद रहे।