LIVE Hapur Nagar Nikay Chunav Result 2023 : हापुड़ में बसपा, गढ़ और पिलखुवा में भाजपा आगे, यहां देखें हर अपडेट
Hapur Municipal Election Result 2023 Live News Updates जिले में तीन नगर पालिका हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा और एक नगर पंचायत बाबूगढ़ शामिल हैं। इन सभी निकायों के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए 11 मई को मतदान हुआ था। मतदान के बाद से ही सियासी गलियारों में कयासबाजी चल रही है और सभी लोग अपने अपने दावे कर रहे हैं। अब हकीकत क्या है इसका पता आज चल जाएगा।

हापुड़, जागरण संवाददाता। LIVE Hapur Nagar Nikay Chunav Parinaam 2023: जिले की चारों निकायों के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा, नगर के प्रथम नागरिक का खिताब किसे मिलेगा, आज इसका फैसला आ जाएगा।
सुबह आठ बजे से मतदाताओं द्वारा डाली गईं वोटों की गिनती जारी है। कुछ देर में परिणाम आने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर अध्यक्ष पदों के साथ-साथ जिले की तीनों नगर पालिका और एक नगर पंचायत के 101 सभासद के नाम भी तय हो जाएंगे।
हर किसी के जेहन में बस एक ही सवाल है कि कौन इस चुनाव में बाजी मारेगा और कौन हार का मुंह देखेगा। परिणाम को लेकर विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में उत्सुकता बनी हुई है। शहर के विभिन्न गलियों और बाजारों से लेकर पान और चाय की दुकानों पर, बस निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर ही चर्चा हो रही है।

पिलखुवा में भाजपा प्रत्याशी विभु बंसल ने 3455 मतों से जीत दर्ज की है।
- बसपा - आबिद - 14727
- भाजपा - विभू - 18182
- सपा - प्रवीण प्रताप - 6361
- निर्दलीय - मनोज हेडली - 4130
- कांग्रेस - आस मोहम्मद -728
- जयमंगल सिंह - आप - 250

हापुड़ के वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी 22 साल की उम्र के आदित्य सूद ने 1075 मतों से जीत दर्ज की है।
कुल मत खुले - 3770
बसपा - अंजलि आजाद -93
मुन्नी - भाजपा - 1455
सुधा - निर्दलीय - 2209
नोटा - 13
पिलखुवा में भाजपा प्रत्याशी विभू बंसल को 8483, बसपा के आबिद को 6451, सपा के प्रवीण प्रताप को 3102 और निर्दलीय प्रत्याशी मनोज हेडली को 1982 मत मिले हैं। गढ़ में भाजपा प्रत्याशी राकेश बजरंगी को 6189, सपा प्रत्याशी सोना सिंह को 5668, बसपा की हिमानी को 846 मत ही मिले हैं।
वहीं, बाबूगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र से बसपा की अंजलि आजाद को 91, भाजपा की मुन्नी देवी को 1043 और निर्दलीय उम्मीदवार सुधा को 1933 मत मिले हैं। कुल 3078 मत खुले हैं। जबकि, 11 ने नोटा को चुना है। सुधा ने 890 मतों से जीत दर्ज की है।
निकाय चुनाव के दूसरे चुनाव की मतगणना में दोपहर दो बजे तक तीनों पालिका क्षेत्र में दूसरा राउंड ही पूरा हो सका है। पहले राउंड में हापुड़ में बसपा 3213, पिलखुवा में 2032 व गढ़ में 500 वोटों से भाजपा आगे चल रही है। जबकि, बाबूगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी सुधा की जीत है। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी मुन्नी को हराया है।
हापुड़ में बसपा प्रत्याशी पुष्पा को 26881, भाजपा प्रत्याशी डाक्टर सोमती केन को 23668, आसपा की पूजा को 5360 और कांग्रेस की मानवी को 3780 मत मिले हैं। जबकि, 2700 मत निरस्त हो चुके हैं।
- बसपा - पुष्पा - 26881
- भाजपा - डाक्टर सोमती - 23668
- आसपा - पूजा - 5360
- कांग्रेस - मानवी - 3785
बसपा - हिमानी - 846
भाजपा - राकेश बजरंगी - 6189
सपा - सोना सिंह - 5668
कांग्रेस - बिजेंद्र सिंह - 515
कुल मत खुले - 3078
बसपा - अंजलि आजाद - 91
मुन्नी - भाजपा - 1043
सुधा - निर्दलीय - 1933
नोटा - 11
बसपा - आबिद - 6451
भाजपा - विभू - 8483
सपा - प्रवीण प्रताप - 3102
निर्दलीय - मनोज हेडली - 1982
कांग्रेस - आस मोहम्मद - 341
जयमंगल सिंह - आप - 121
गढ़ नगर के वार्ड-13 से सुंदर यादव जीते।
गढ़ में अब तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राकेश बजरंगी को 3361, सपा प्रत्याशी सोना सिंह को 2644, बसपा की हिमानी को 477 मत ही मिले हैं।
वहीं, बाबूगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र से बसपा की अजंलि आजाद को 25, भाजपा की मुन्नी देवी को 199 और निर्दलीय उम्मीदवार सुधा को 450 मत मिले हैं।
पिलखुवा में भाजपा प्रत्याशी विभू बंसल को 4429, बसपा के आबिद को 3218, सपा के प्रवीण प्रताप को 1653 और निर्दलीय प्रत्याशी मनोज हेडली को 958 मत मिले हैं।
हापुड़ में अब तक की मतगणना में बसपा प्रत्याशी पुष्पा को 13276, भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सोमती केन को 11277, आसपा की पूजा को 2670 और कांग्रेस की मानवी को 1996 मत मिले हैं। जबकि, 1326 मत निरस्त हो गए हैं।
निकाय चुनाव के दूसरे चुनाव की मतगणना में दोपहर साढ़े 12 बजे तक तीनों पालिका क्षेत्र में पहला राउंड ही पूरा हो सका है। पहले राउंड में हापुड़ में बसपा 1997, पिलखुवा में 1211 व गढ़ 717 वोटों से भाजपा आगे है। जबकि, बाबूगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रही हैं।
गढ़मुक्तेश्वर: वार्ड-4 से रामपाल मिस्त्री जीते
गढ़मुक्तेश्वर: वार्ड-1 से ममता सूद पत्नी संजय सूद साइकिल के निशान से जीतीं
बसपा - पुष्पा - 13276
भाजपा - डाक्टर सोमती -11277
आसपा - पूजा -2670
कांग्रेस - मानवी -1996
निरस्त मत-1326
मोदीनगर में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए पहले राउंड की मतगणना के बाद की स्थिति-
विनोद भाजपा 11079
जगमोहन सिंह बसपा 2039
विनोद कुमार रालोद 1808
जयभगवान जीनवाल आप 473
रक्षपाल सिंह सपा 434
गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड-19 से इकरामुद्दीन ने 471 वोट पाकर जीत दर्ज की है।

गाजियाबाद के वार्ड- 3 से निर्दलीय प्रत्याशी भारत गौतम जीते

गाजियाबाद के वार्ड- 23 से निर्दलीय प्रत्याशी जगत सिंह जीते।
कुल मत खुले - 676
बसपा - अंजलि आजाद - 25
मुन्नी - भाजपा - 199
सुधा - निर्दलीय - 450
नोटा - दो
बसपा - हिमानी - 477
भाजपा - राकेश बजरंगी - 3361
सपा - सोना सिंह - 2644
कांग्रेस - बिजेंद्र सिंह - 174
मोदीनगर के वार्ड-18 से निर्दलीय प्रत्याशी मीरा 517 वोटों से जीतीं। उन्हें कुल 1577 वोट मिले।
हापुड़ के पिलखुवा में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
हापुड़ में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की मतगणना जारी है। जल्द ही नतीजे सामने आएंगे।
निकाय अध्यक्ष सभासद
हापुड़ 07 239
पिलखुवा 15 136
गढ़मुक्तेश्वर 08 94
बाबूगढ़ 03 25
नगर निकाय चुनाव में चार अध्यक्ष और 101 सभासद पदों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इस चुनाव में 527 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने जा रहा है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
मतगणना को लेकर सुबह से ही अधिकारी और कर्मचारी नवीन मंडी पहुंचने शुरू हो गए थे। मंडी के गेट नंबर एक से अधिकारियों व कर्मचारियों की एंट्री हुई। जबकि, तीन नंबर गेट से प्रत्याशियों की एंट्री हुई। इस दौरान सभी की जांच कर अंदर भेजा गया। जिले के चार निकायों में अध्यक्ष व सभासद पदों की मतगणना 192 मेजों पर हो रही है। 192 मेजों में से 96 मेजों पर अध्यक्ष और 96 मेजों पर सभासद पद के मतों की गणना शुरू हुई है।
मतगणना के लिए जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। नवीन मंडी के मतगणना स्थल को सील कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई है। जिन इलाकों में दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच किसी विवाद की आशंका है, वहां पुलिस अफसर विशेष निगाह रखे हुए हैं। चुनाव नतीजे आने के तत्काल बाद शहर में पुलिस की मोबाइल टीम राउंड पर रहेंगी। मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी।
माना जा रहा है कि दोपहर तक चुनावी नतीजे आ जाएंगे। शहर में कई वार्ड ऐसे हैं, जहां चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के बीच टकराव की स्थिति बनी रही। परिणाम घोषित होने के बाद कहीं बवाल न हो जाए, इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए है। पुलिस ने क्यूआरटी टीमों को तैयार कर दिया है।
जिले के चारों निकायों में अध्यक्ष व सभासद पदों की मतगणना 192 मेजों पर होगी। 192 मेजों में से 96 मेजों पर अध्यक्ष और 96 मेजों पर सभासद पद के मतों की गणना की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा मतदान के साथ-साथ मतगणना की भी तैयारी पूरी कर ली है।
इस बार हापुड़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर और बाबूगढ़ निकायों के अध्यक्ष और सभासद पद की मतगणना की व्यवस्था गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में ही कराई गई है। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में गढ़मुक्तेश्वर की मतगणना महेंद्र सिंह डिग्री कालेज में कराई गई थी।
