पिता-पुत्र को हथौड़ा मार किया घायल
बीती रात थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर में नाली तोड़ने के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दबंगों ने एक जुट होकर गरीब परिवार से संबंध रखने वाले पिता पुत्र पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान आरोपितों ने पिता पुत्र को हथौड़ा मारकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं जब घायल पुलिस चौकी की ओर जाने लगे तो दबंगों ने उनका पीछा भी किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
संस, धौलाना: बीती रात थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर में नाली तोड़ने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक पक्ष के लोगों ने गरीब परिवार के पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। आरोपितों ने उन दोनों को हथौड़े से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी बुजुर्ग कासिम की नाली पर गांव के रहने वाले शहीद, इरशाद, नदीम व शमीम कब्जाना चाहते हैं। कासिम के अनुसार नाली पर अवैध कब्जा करने की नीयत से बीती रात आरोपितों ने नाली तोड़ दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपितों ने पुलिस से शिकायत करने जाते समय भी उनका पीछा किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है।