सपा के प्रदर्शन को लेकर जनपद में बढ़ी सतर्कता
जागरण संवाददाता हापुड़ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 21 सितंबर को तहसील
जागरण संवाददाता, हापुड़:
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 21 सितंबर को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। इसको लेकर जनपद के पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने सतर्कता बढ़ा दी है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाई 21 सितंबर (सोमवार) को बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा आदि मामलों में तहसील पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। इसको लेकर जनपद में अफसरों ने सतर्कता बढ़ा दी है। अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने हापुड़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम को तहसील मुख्यालय पर मौजूद रहने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
उधर सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर तहसीलों पर सपाई विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।